फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bargadi sacrilege : Warrant issued for three members of National Committee

बरगाड़ी बेअदबी : नेशनल कमेटी के तीन सदस्यों को वारंट जारी, बेअदबी व विवादित पोस्टर केसों में भी एसआईटी ने किया नामजद

Sat, 24 Jul 2021 07:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Bargadi sacrilege : Warrant issued for three members of National Committee
फरीदकोट। वर्ष 2015 से संबंधित बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़ी तीन घटनाओं की जांच कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने पावन स्वरूप की बेअदबी करने व विवादित पोस्टर लगाने की घटनाओं में भी डेरा सच्चा सौदा सिरसा की नेशनल कमेटी के तीन सदस्यों को नामजद करते हुए उनके जेएमआईसी की अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी करवाए हैं। अदालत ने आरोपी कमेटी सदस्य हर्ष धुरी, प्रदीप कलेर व संदीप बरेटा को 30 जुलाई तक अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बेअदबी मामले से ही संबंधित पावन स्वरूप चोरी करने की घटना में इन्हें पहले से ही चार्जशीट किया हुआ है और इसी साल 21 जनवरी को अदालत ने इन तीनों को उस मामले में भगौड़ा भी करार दे दिया था। इसके बाद इनके खिलाफ भगौड़ा होने के आरोपों के तहत मार्च महीने में थाना बाजाखाना में एक अलग केस भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बेअदबी घटनाओं की जांच कर रही एसआईटी ने बेअदबी व विवाविद पोस्टर लगाने की घटनाओं में कुछ समय पहले ही छह डेरा समर्थकों को गिरफ्तार किया था और इनके खिलाफ दोनों मामलों में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। पड़ताल के आधार पर डेरा सिरसा की नेशनल कमेटी की भूमिका सामने आने के चलते एसआईटी ने कमेटी के उक्त तीनों सदस्यों को इन केसों में भी नामजद किया और उनके अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि पावन स्वरूप चोरी मामले में भी उक्त तीनों कमेटी सदस्य आरोपी हैं और उनके नाम चार्जशीट में भी शामिल किए जा चुके हैं। पिछले साल अदालत में पेश की गई स्वरूप चोरी केस की चार्जशीट में भी डेरा सिरसा के मुखी गुरमीत राम रहीम का नाम शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed