{"_id":"6179892ca8c862657706e292","slug":"bargadi-sacrilege-sealed-report-of-handwriting-of-accused-dera-follower-open-in-court-faridkot-news-pkl4313496136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरगाड़ी बेअदबी मामला: अदालत में खुली आरोपी डेरा अनुयायी की हस्तलेखन की सीलबंद रिपोर्ट, सूत्रों का दावा-लिखावट मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरगाड़ी बेअदबी मामला: अदालत में खुली आरोपी डेरा अनुयायी की हस्तलेखन की सीलबंद रिपोर्ट, सूत्रों का दावा-लिखावट मिली
Wed, 27 Oct 2021 10:45 PM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:45 PM IST
सार
बरगाड़ी बेअदबी मामलों से जुड़ी घटनाओं की पड़ताल कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने हाल ही में विवादित पोस्टर व बेअदबी की घटनाओं में डेरा सच्चा सौदा सिरसा के छह अनुयायियों को गिरफ्तार किया था और उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
विज्ञापन
राजस्थान के बूंदी में जज को मिली जान से मारने की धमकी।
- फोटो : Social Media
विस्तार
साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित विवादित पोस्टर लगाने व पावन स्वरूप की बेअदबी करने के मामलों की बुधवार को जेएमआईसी तरजनी की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान विवादित पोस्टर प्रकरण में चंडीगढ़ लैब से आई आरोपी डेरा अनुयायी सुखजिंदर सिंह सन्नी कंडा के हस्तलेखन (हैंडराइटिंग) नमूने की सीलबंद रिपोर्ट को भी खोला गया। अदालत ने इस रिपोर्ट की कापियां आरोपियों को मुहैया करवाने के आदेश भी जारी किए। सूत्रों का दावा है कि रिपोर्ट में आरोपी की लिखाई का विवादित पोस्टर के साथ मिलान हो गया था, लेकिन इसके बारे में अभी आधिकारिक तौर पर किसी ने पुष्टि नहीं की है। इसके बाद अदालत ने मामलों की सुनवाई 12 नवंबर तक स्थगित कर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - नई राजनीति: खालिस्तानी संगठनों और पाकिस्तान को ललकार कैप्टन ने गढ़ी दमदार राष्ट्रवादी की छवि, 2022 में बनेगा मुख्य मुद्दा
विज्ञापन
बरगाड़ी बेअदबी मामलों से जुड़ी घटनाओं की पड़ताल कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने हाल ही में विवादित पोस्टर व बेअदबी की घटनाओं में डेरा सच्चा सौदा सिरसा के छह अनुयायियों को गिरफ्तार किया था और उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। पावन स्वरूप चोरी करने की घटना में पिछले साल ही चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। इसमें डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम भी आरोपी है और दो दिन पहले ही उनका 29 अक्तूबर के लिए प्रोडक्शन वारंट भी जारी करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
बुधवार को विवादित पोस्टर व बेअदबी केसों की अदालत में सुनवाई थी। इस दौरान कुछ दिन पहले ही चंडीगढ़ लैब से आई आरोपी डेरा अनुयायी की रिपोर्ट का सीलबंद लिफाफा भी खोला गया। इस रिपोर्ट के बाद एसआईटी टीम के सदस्य काफी उत्साहित नजर आए। सूत्रों का दावा है कि रिपोर्ट में डेरा अनुयायी की लिखाई का विवादित पोस्टर की लिखाई के साथ मिलान हो गया है जो इस केस को साबित करने में काफी अहम साक्ष्य के रूप में काम करेगा।
विवादित पोस्टर की घटना में एसआईटी ने सुखजिंदर सिंह सन्नी के अलावा तीन अन्य डेरा अनुयायियों रणजीत सिंह भोला, शक्ति सिंह व बलजीत सिंह को चार्जशीट किया हुआ है। मालूम हो कि जब यह केस सीबीआई के जांच अधीन थे तो सीबीआई ने भी डेरा अनुयायियों के हस्तलेखन के नमूनों की दिल्ली की लैब से जांच करवाई थी, लेकिन दिल्ली की लैब की रिपोर्ट में पोस्टर की लिखावट के साथ उनका मिलान नहीं हो पाया था।