फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bank theft attempt in Firozpur

दीवार में सेंध लगा देना बैंक में चोरी का प्रयास

Wed, 09 Sep 2020 05:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Bank theft attempt in Firozpur
जीरा स्थित देना बैंक के बाथरूम की दीवार में सेंध लगाकर दाखिल हुए तीन बदमाशों ने तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया। बदमाश कैश ले जाने में असफल रहे। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन नकाबपोश बदमाश कैद हो गए। थाना जीरा सिटी पुलिस ने बुधवार को बैंक मैनेजर के बयान पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मैनेजर जतिंदर कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि रोजाना की तरह कामकाज करने के बाद मंगलवार की शाम बैंक बंद करके गए थे। बुधवार की सुबह आए तो देखा बैंक के बाथरूम की दीवार है और बैंक के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें तीन नकाबपोश बदमाश बैंक में प्रवेश करते हुए नजर आए और बैंक का सामान खंगाल रहे थे।
विज्ञापन

बदमाशों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया है। बैंक मैनेजर के मुताबिक बदमाश तिजोरी तोड़ने में असफल रहे। बैंक से कैश चोरी नहीं हुआ है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के मुताबिक बदमाश लगभग रात दो बज कर 57 मिनट पर बैंक में दाखिल हुए हैं। मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई परमजीत सिंह के मुताबिक तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देख बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed