फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bajwa are working hard to party : Amarinder

बाजवा पार्टी के लिए बहुत मेहनत कर रहे : अमरिंदर

Mon, 21 Oct 2013 10:40 PM IST
अमर उजाला,कपूरथला/फगवाड़ा
अमर उजाला,कपूरथला/फगवाड़ा Updated Mon, 21 Oct 2013 10:40 PM IST
विज्ञापन
Bajwa are working hard to party : Amarinder
प्रदेश कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। बाजवा पार्टी के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का लक्ष्य पार्टी को शक्ति प्रदान करना है। ये शब्द पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कपूरथला और फगवाड़ा में कहे।
विज्ञापन


 कैप्टन ने कहा कि जनता पर प्रापर्टी टैक्स को लागू करना कांग्रेस की सोच नहीं है। यह निर्णय अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार का है।

 उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में इस टैक्स के मामले में गुमराह कर रहे हैं। कैप्टन ने केंद्र सरकार के कार्यकाल में हुए घोटालों पर पूछे गए सवाल पर कहा कि सरकार ने निष्पक्ष जांच करवाकर कुछ मामलों में दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है।
विज्ञापन


यूपीए सरकार ने अपने कार्यकाल में जन हितैषी प्रोग्राम चलाकर सभी वर्गों के उत्थान व विकास को अग्रसर विभिन्न योजनाएं लागू की हैं। इसमें फूड सिक्योरिटी बिल पास करवाना यूपीए की ऐतिहासिक सफलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर फगवाड़ा में अमरिंदर सिंह ने कहा कि दोआबा फेरी का अर्थ पीपीसीसी अध्यक्ष बाजवा के समानांतर कार्यक्रम चलाना या धड़ेबंदी पैदा करना नहीं है, वह सिर्फ कांग्रेस की मजबूती के लिए वर्करों को मिलने आए हैं।

अमरिंदर जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरजीत सिंह परमार के निवास पर कपूरथला से कांग्रेस सांसद राणा गुरजीत सिंह की उपस्थिति में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

 फगवाड़ा पहुंचने पर अमरिंदर का गर्मजोशी से स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि बाजवा के साथ उनके कोई मतभेद नहीं है। दोनों कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाजवा पार्टी के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।

अनधिकृत कालोनियों को रेगुलर करने के नाम पर वसूल किए जा रही फीस को उन्होंने पंजाब सरकार की धक्केशाही बताया। पंजाब में बढ़ रहे नशे के लिए पंजाब सरकार जिम्मेवार है, वह उस ब्यान पर कायम हैं कि थानों में भी भुक्की बिकती है।


धान की बिक्री को बड़ी समस्या बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान की हालत बहुत दयनीय है। उन्होंने माना कि इसके लिए काफी हद तक एफसीआई की खरीद शर्तें जिम्मेवार हैं।
            
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed