फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former DGP Saini and IG Umranangal named in Bahibal kalan firing

पूर्व डीजीपी सैनी की बढ़ीं मुश्किलें, बहिबल गोलीकांड में नामजद, उमरानंगल का नाम भी शामिल

Tue, 29 Sep 2020 02:32 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Tue, 29 Sep 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
Former DGP Saini and IG Umranangal named in Bahibal kalan firing
पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, परमराज सिंह उमरानंगल। (फाइल फोटो)
पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एसआईटी ने बहिबल गोलीकांड मामले में सुमेध सैनी और तत्कालीन पुलिस कमिश्नर लुधियाना परमराज सिंह उमरानंगल को भी नामजद कर लिया है।  बहिबल कलां गोलीकांड में  एसआईटी के आग्रह पर फरीदकोट जिला पुलिस ने थाना बाजाखाना में दर्ज एफआईआर नंबर 130/2015 में रपट दर्ज करते हुए इस बारे में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत को लिखित रूप में जानकारी दे दी है।
विज्ञापन


बहिबल कलां में 14 अक्तूबर 2015 को पुलिस की गोली लगने से दो नौजवानों की मौत हो गई। एक सप्ताह बाद 21 अक्तूबर को अज्ञात पुलिस पार्टी पर हत्या का केस दर्ज हुआ था। जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट के आधार पर इस केस में तत्कालीन एसएसपी मोगा चरणजीत सिंह शर्मा, उनके रीडर इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह, एसपी फाजिल्का बिक्रमजीत सिंह व एसएचओ बाजाखाना अमरजीत सिंह कुलार को नामजद किया गया।
विज्ञापन


चरणजीत सिंह शर्मा की गिरफ्तारी हुई जबकि बाकी तीनों पुलिस अधिकारियों को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई थी। कुछ समय पहले ही उक्त केस में तत्कालीन एसएचओ सिटी कोटकपूरा गुरदीप सिंह पंधेर के अलावा आरोपी पुलिस अधिकारियों की मदद के आरोप में फरीदकोट के सुहेल सिंह बराड़ व मोगा के पंकज बंसल को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पहले से नामजद इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह को वादा माफ गवाह बनाया गया। आरोपी इंस्पेक्टर को गवाह बनाने की प्रक्रिया के दौरान ही एसआईटी सदस्य आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने जिला अदालत को अवगत करवाया था कि इस केस में तत्कालीन डीजीपी सैनी, तत्कालीन पुलिस कमिश्नर लुधियाना उमरानंगल समेत राज्य का एक बड़ा राजनेता भी आरोपी है। अब एसआईटी ने बाकायदा थाना बाजाखाना में दर्ज केस में रपट दर्ज करते हुए सैनी व उमरानंगल को बतौर आरोपी नामजद कर लिया है। इन्हें हत्या, इरादा ए कत्ल और आपराधिक साजिश की गंभीर धाराओं में नामजद किया गया है।


एसआईटी सूत्रों के अनुसार बहिबल केस की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर दोनों पुलिस अधिकारियों को नामजद किया गया है और जल्द ही उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा। आईजी उमरानंगल को कोटकपूरा गोलीकांड केस में गिरफ्तार किया जा चुका है और वह इन दिनों जमानत पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed