{"_id":"5f15b9ec8ebc3e63c56eb631","slug":"attack-on-brothers-1-killed-another-injured-hoshiarpur-news-pkl3819598166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में काम कर रहे भाइयों पर हमला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में काम कर रहे भाइयों पर हमला, एक की मौत
विज्ञापन
गढ़शंकर ब्लॉक के गांव पोसी में अपनी वेल्डिंग की दुकान पर काम कर रहे युवक पर हथियारों से लैस लोगों ने हमला कर दिया। शाम चार बजे हुए इस हमले में दीपक और उसका भाई सुशांत गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके घरवालों ने लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल गढ़शंकर में दाखिल करवाया। दीपक की गंभीर हालत को देखते हुए वहां के डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। सुशांत उर्फ हैप्पी का सिविल अस्पताल गढ़शंकर में इलाज चल रहा है।
माहिलपुर पुलिस को दिए बयान में मृतक की मां सीमा रानी पत्नी रामलुभाया ने बताया कि उनके बेटे दीपक कुमार ने कर्ज लेकर 20 दिन पहले पोसी गांव में ही किराए की दुकान में वेल्डिंग का काम शुरू किया था। छोटा भाई सुशांत उसकी मदद करता था। रविवार को उनके बेटे दुकान पर काम कर रहे थे। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर 18 युवक आए। उन्होंने हथियार लिए हुए थे। उन्होंने दोनों युवकों पर हमला कर दिया और फरार हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने दीपक कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कुलविंदर कौर, रवि व सोनू और सोनी राजपुर भइया पर हत्या का आरोप लगाया है। एसएचओ सुखविंदर सिंह का कहना है कि मृतक की मां के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।