फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   As soon as the passport office server was fixed, the crowd quarreled among themselves.

पासपोर्ट दफ्तर का सर्वर ठीक होते ही आपस में झगड़ पड़ी भीड़

Mon, 25 Jul 2022 09:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
As soon as the passport office server was fixed, the crowd quarreled among themselves.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक के पास स्थित पासपोर्ट दफ्तर को सोमवार सुबह सर्वर डाउन के बाद दफ्तर के बाहर लंबी कतारें लग गई। जब दोपहर को हालात सुधरे तो अपनी बारी और मिलने की टाइमिंग को लेकर भीड़ आपस में झगड़ पड़ी। जब लोगों ने बाहर उत्पात मचाना शुरू किया तो पासपोर्ट अफसरों ने अंदर काम बंद कर दिया।

काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाया गया और सिर्फ एक घंटे ही काम हो सका। इस कारण 15-20 लोगों के ही काम हो पाए और 150 के करीब लोगों के हाथ निराशा लगी। सर्वर डाउन की वजह से जिनके काम नहीं हो सके, उन्हें अगली तारीखों में समायोजित किया गया, ताकि सर्वर डाउन होने की वजह से परेशान हुए लोगों के साथ नाइंसाफी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed