फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Army personnel under control with two kilos of opium in Ferozepur

फिरोजपुर में दो किलो अफीम के साथ सेना का जवान काबू

Wed, 17 Mar 2021 06:31 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Army personnel under control with two kilos of opium in Ferozepur
फिरोजपुर। सीआईए स्टाफ ने छावनी स्थित गांधी गार्डन के पास से सेना के जवान को दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। थाना कैंट पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी भागीरथ मीणा ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज परमिंदर सिंह को मुखबिर ने सूचना दी थी कि सेना का जवान राजस्थान से अफीम लाकर सप्लाई करता है। इस समय अफीम लेकर छावनी के गांधी गार्डन के पास किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने बताए हुए स्थान पर दबिश देकर आरोपी को दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान ओम प्रकाश वासी मटेनिया नगर, मटोरा जिला जोधपुर (राजस्थान) के तौर पर हुई है। ओम प्रकाश फिरोजपुर में सेना की सेवन आईडीएसआर-56 एपीओ में बतौर सिपाही तैनात है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने के बाद गहन पूछताछ की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक कुछ समय पहले ही ओम की तैनाती हुई है। वो छुट्टी पर गया था और वहां से अफीम लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed