फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   App will help women in difficulty

मुश्किल में ऐप बनेगा महिलाओं का मददगार

Sun, 19 Jan 2014 12:06 AM IST
अमर उजाला,जालंधर
अमर उजाला,जालंधर Updated Sun, 19 Jan 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
App will help women in difficulty

मोबाइल की स्क्रीन के ऐप को टच करते ही कुछ ही मिनटों में पुलिस मुश्किल में पड़ी महिला की सहायता के लिए पहुंच जाएगी। इस ऐप की सहायता से आपका मोबाइल कुछ ही देर में आटोमेटिक फोटो क्लिक करने लगेगा। साथ ही मोबाइल में ऑडियो रिकार्डिंग भी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


इतना ही नहीं सहायता के लिए पुलिस संबंधित महिला से कितनी कदम दूर है, यह भी मोबाइल स्क्रीन पर नजर आएगा। यह ऐप खास तौर पर महिलाओं के लिए ही उपयोगी है। शनिवार को जालंधर पुलिस के कमिश्नर ईश्वर सिंह ने इस ऐप को यहां लांच किया। उन्होंने बताया कि जालंधर देश का दूसरा ऐसा शहर है, जहां इस ऐप को लांच किया गया है।
विज्ञापन


यह भी बताया कि इस मोबाइल एप्लीकेशन को गुड़गांव की स्मार्ट ग्रुप ने तैयार किया है। अब इसकी शुरुआत जालंधर में की गई है। इससे पहले यह सुविधा केवल गुड़गांव में ही थी। जालंधर के कमिश्नर ईश्वर सिंह का कहना है कि इस ऐप को जालंधर पुलिस को कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है, जहां पर स्पेशल स्टाफ तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही कहीं से मोबाइल के ऐप स्मार्ट 24गुणा 7 पर कोई क्लिक करेगा, तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम में एलर्ट हो जाएगा। वहां पर कंप्यूटर स्क्रीन पर मोबाइल धारक की पूरी लोकेशन आ जाएगी। इसके साथ ही आसपास मूव कर रही पुलिस की गाड़ियों को तत्काल वहां पर भेज दिया जाएगा।
ऐसे होगा इस्तेमाल....
इस एप्लीकेशन को मोबाइल पर ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होगा, जो बिलकुल फ्री होगा। इसमें मोबाइल धारक को दो मोबाइल नंबर फीड करने होंगे, जो उनके परिचितों के होंगे। जैसे ही स्मार्ट 24 गुणा सात पर मोबाइल धारक टच करेगा, आगे कई ऑप्शन दिखाई देंगी। इसमें एक ऑप्शन पैनिक की होगी, जिसे टच करते ही जालंधर पुलिस कंट्रोल रूम पर एलर्ट हो जाएगा।

वहां पर कंप्यूटर स्क्रीन पर पूरा नक्शा खुद-ब-खुद खुल जाएगा। मोबाइल धारक के परिचतों के मोबाइल पर भी एलर्ट हो जाएगा, जिनके नंबर उसने ऐप में फीड कर रखे होंगे। इसके साथ ही मोबाइल पर नक्शा बन जाएगा, जिससे पता चलेगा कि उसके परिचित व पुलिस की गाड़ियां उससे कितनी दूरी पर हैं और किस स्थान पर पहुंच चुकी हैं।

नक्शे में यह भी दिखने लगेगा कि तीन किलोमीटर के घेरे में पुलिस स्टेशन कितनी दूर किस स्थान पर है। मोबाइल खुद-ब-खुद मौके पर ऑडियो रेकार्डिंग शुरू कर ऑनलाइन पुलिस कंट्रोल रूम में लगे कंप्यूटर में सुनने लगेगी। साथ ही मौके पर मोबाइल कैमरा फोटो क्लिक कर फोटो को तत्काल कंट्रोल रूम से ऑनलाइन कर देगा।

दुरुपयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई
कमिश्नर ऑफ पुलिस ईश्वर सिंह का कहना है कि मोबाइल के स्मार्ट ऐप का दुरुपयोग करने वालों पर कार्रव्राइ की जाएगी। यदि पुलिस को छकाने या परेशान करने के लिए इसका प्रयोग हुआ तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

झूठ बोलना नहीं होगा आसान
मोबाइल ऐप के बाकी ऑप्शन में आई एम कमिंग टू होम, एंबुलेंस, फायर बिग्रेड, आईएम सेफ आदि भी शामिल है। ऐप में जब दो नंबरों को फीड किया जाएगा तो मोबाइल धारक अपनी लोकेशन दूसरे को मोबाइल पर ही क्लिक कर बता सकता है।


गुड़गांव की स्मार्ट कंपनी के प्रबंधकों का कहना है कि अगर कोई आई एम कमिंग टू होम पर क्लिक करता है तो उसके साथ लिंक मोबाइल पर आटोमेटिक मैप बन जाएगा कि मोबाइल धारक अब कहां पर, कितनी दूर या किस गली में पहुंच चुका है। ऐसे में इसका प्रयोग करने वालों के लिए झूठ बोल पाना भी आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed