फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Animal trader murder in Ferozepur of Punjab

पंजाब : फिरोजपुर में पशु व्यापारी की हत्या, शव भूसे में छिपाया, भैंस ले गए हत्यारे

Tue, 19 Jan 2021 05:05 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Tue, 19 Jan 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
Animal trader murder in Ferozepur of Punjab
मलूक सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर में श्री बेर साहिब गुरुद्वारा के पास तेजधार हथियार से पशु व्यापारी की हत्या कर हत्यारे तबेले से एक भैंस खोलकर ले गए। हत्यारों ने शव को भूसा में दबा दिया। मंगलवार की सुबह घर नहीं लौटने पर बेटा तबेले में पहुंचा तो खून से लथपथ पिता की लाश भूसा में मिली।

विज्ञापन


हत्या की सूचना पर पहुंची थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


मृतक के रिश्तेदार वरिंदर सिंह ने बताया कि मलूक सिंह (52) निवासी गुरुहरसहाए ने दो माह पूर्व भैंसों के लिए फरीदकोट-मुक्तसर रोड स्थित श्री बेर साहिब गुरुद्वारा के पास तबेला खरीदा था। मलूक दूध बेचने के अलावा पशुओं की खरीद-फरोख्त का धंधा करता था। सोमवार की रात घर पर खाना खाने के बाद वह तबेले में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुओं की देखरेख के लिए तबेले पर मलूक सोता था। मंगलवार सुबह मलूक दूध लेकर घर नहीं लौटा तो बेटा हैप्पी उसे देखने तबेले में गया। हैप्पी ने देखा कि खून में लथपथ उसके पिता की लाश भूसा में पड़ी है। तबेले से एक भैंस भी गायब थी। मलूक की बाइक भी वहां पर नहीं थी। तबेले से कुछ दूरी स्थित दरगाह के पास मलूक की बाइक बरामद हुई।

थाना प्रभारी जसविंदर सिंह के मुताबिक खोजी कुत्ते की मदद से कातिलों का सुराग लगाया जा रहा है। मलूक की बाइक दरगाह के पास से बरामद हुई है। थाना प्रभारी का मानना है कि आरोपी भैंसें चुराने आए होंगे। हाथापाई होने पर तेजधार हथियार से मलूक की हत्या कर दी। मृतक के बेटे हैप्पी के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  

परिवार ने सड़क पर शव रखकर किया रोष प्रदर्शन
पीड़ित परिवार ने फरीदकोट-मुक्तसर बाईपास रोड पर मृतक मलूक सिंह का शव रखकर रोष प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब तक कातिल पकड़े नहीं जाएंगे, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इस दौरान शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज वरदेव सिंह नोनी मान ने परिवार के साथ दुख साझा किया और मौके पर पहुंचे फिरोजपुर के एसपी (एच) बलवीर सिंह के साथ बातचीत की। 

उन्होंने कहा कि गुरुहरसहाय में हर रोज आपराधिक घटनाएं घट रही हैं और पुलिस प्रशासन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रहा है। शहर में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। एसपी ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि जल्द ही कातिलों को पकड़ा जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed