{"_id":"61cb49b25a4f8b70af78e4c4","slug":"allegation-of-sacrilege-of-sri-guru-granth-sahib-muktsar-news-pkl437547857","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव ईनाखेड़ा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का आरोप, आरोपी निकला मानसिक बीमार, पुलिस ने कहा- नहीं हुई बेअदबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव ईनाखेड़ा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का आरोप, आरोपी निकला मानसिक बीमार, पुलिस ने कहा- नहीं हुई बेअदबी
विज्ञापन
मलोट के गांव ईना खेड़ा के गुरुद्वारा बाबा बिधि चंद में एक युवक द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब के साथ बेअदबी करने की कोशिश की घटना सामने आई है। यह गुरुद्वारा हाल ही में नया बना है। करीब 15 दिन पहले ही यहां पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया है। आरोपी युवक श्री गुरु ग्रंथ साहिब को उठाकर आंगन में ले गया और शस्त्रों से छेड़छाड़ की। पास के कमरे में मौजूद ग्रंथी और आरोपी युवक के पिता ने उसे काबू किया और श्री गुरु ग्रंथ साहिब लेकर दोबारा सुशोभित किया।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से बीमार है। यह बात मेडिकल रिपोर्ट में साबित हो गई है। वहीं पुलिस के मुताबिक बेअदबी की घटना नहीं हुई है। मामला सोमवार को सुबह हुआ, जिसके बाद प्रबंधकों ने इस घटना को दिन भर दबाए रखा। देर रात नौ बजे के आसपास घटना की बात बाहर आने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्रंथी गुरसेवक सिंह ने बताया कि करीब नौ बजे वह नितनेम करने के बाद अपने कमरे में चला गया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने वाले सेवादार संतोख सिंह का बेटा अर्शदीप सिंह पहुंचा। पहले उसने शस्त्रों के साथ छोड़छाड़ की और इसके बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब को उठाकर आंगन में ले आया। इस पर उसे तुरंत काबू कर लिया गया और श्री गुरु ग्रंथ साहिब को दोबारा सुशोभित कर दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी युवक अक्सर गुरुद्वारा साहिब में सेवा करता रहा है। उसका पिता संतोख सिंह भी गुरुद्वारा बाबा बिधि चंद निहंग सिंह दल के अधीन आने वाले इस गुरुद्वारा साहिब में सेवादार है। घटना के उपरांत प्रबंधक आरोपी युवक अर्शदीप को बाबा बिधि चंद निहंग सिंह दल के मुखी बाबा अवतार सिंह के पास सुर सिंह वाला ले गए। रात को साढ़े आठ बजे तक लोगों को इस घटना की जानकारी चली तो वे देर रात गुरुद्वारा साहिब में एकत्र होने लगे।
करीब नौ बजे मलोट के डीएसपी जसपाल सिंह भी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी युवक के पिता संतोख सिंह ने बताया कि अर्शदीप सिंह मानसिक तौर पर परेशान है। उसका इलाज भी चल रहा है। इससे पहले वे दो बार खुद को भी मारने की कोशिश कर चुका है। डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
डीएसपी बोले, नहीं हुई बेअदबी
वहीं मंगलवार देर शाम बेअदबी घटना के मामले में नया मोड़ आ गया। डीएसपी जसपाल सिंह अनुसार ग्रंथी गुरसेवक सिंह समेत पांच सदस्यीय कमेटी ने युवक अर्शदीप की मेडिकल रिपोर्ट पेश करते हुए उसके मानसिक रूप से बीमार होने की बात कहते हुए कोई कार्रवाई करवाने से इंकार कर दिया। साथ ही कहा कि गुरुद्वारा साहिब में कोई बेअदबी की घटना नहीं घटी है। जिस पर युवक को छोड़ दिया गया है।