{"_id":"68e691f6ad1dc7340e07e8dc","slug":"all-six-spillway-gates-of-pong-dam-closed-hoshiarpur-news-c-70-1-spkl1012-104061-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: पौंग डैम के सभी छह स्पिलवे गेट किए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: पौंग डैम के सभी छह स्पिलवे गेट किए बंद
Wed, 08 Oct 2025 10:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तलवाड़ा। पौंग बांध के सभी छह स्पिलवे गेट्स मंगलवार देर शाम बंद कर उनमें पानी छोड़ना रोक दिया गया। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है। पौंग डैम झील के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत आते कैचमेंट क्षेत्रों में कुछ दिन से बारिश थमने के साथ ही जलाशय में पानी की आवक कम होने के चलते बीबीएमबी पौंग बांध प्रबंधन चंडीगढ़ के कार्यालय से गेट बंद जारी करने के आदेश हुए थे।
बता दें कि पिछले दिनों मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के चलते कुछ दिन पहले पौंग के स्पिलवे के छह गेट खोलने पड़ थे। 50 हजार क्यूसेक पानी शाह नहर बैराज हेड वर्कर्स की तरफ छोड़ा गया था। हालांकि इस बार पौंग बांध झील के कैचमेंट क्षेत्रों में पहले से कहीं अधिक बारिश होने के कारण इस वर्ष मानसून सीजन में स्पिलवे के गेट लगातार 54 दिन खुले रखे गए थे। वहीं, पौंग बांध के जलाशय के पानी का लेवल बाद बुधवार शाम पांच बजे 1384.16 फीट दर्ज किया गया है। यह खतरे के निशान से 5.84 फीट कम है।