फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Akali leaders, MP House, jalandhar

अकाली नेताओं ने घेरा सांसद आवास

Sat, 01 Feb 2014 10:13 PM IST
जालंधर।
जालंधर। Updated Sat, 01 Feb 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
Akali leaders, MP House, jalandhar

यूथ अकाली दल ने शनिवार को जालंधर से कांग्रेस के सांसद मोहिंदर सिंह केपी की कोठी के समक्ष घेराव कर धरना दिया। हालांकि धरने में सीनियर लीडरशिप की गिनती अधिक थी।

विज्ञापन


धरने का नेतृत्व अकाली दल के पूर्व जिला प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी ने किया। इसमें एसजीपीसी मेंबर कुलवंत सिंह मन्नण व परमजीत सिंह रायपुर भी शामिल हुए।  चन्नी ने कहा कि अगर राहुल गांधी सिख दंगों में संलिप्त नेताओं के नाम जानते हैं तो वे उन नेताओं के नामों को सर्वजनिक करें।
विज्ञापन


चन्नी ने कहा कि 1984 में हुए दंगों में प्रभावित लोगों की जिंदगी आज तक दरुस्त नहीं हो सकी है। मगर, इन दंगों में संलिप्त नेताओं को सजा न हो, इसके लिए कांग्रेस ने पूरा जोर लगा रखा है। दंगों में आरोपी नेताओं को कांग्रेस बचा रही है। प्रभावित परिवार लगातार इंसाफ के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चन्नी ने कहा कि अब लोकसभा चुनाव नजदीक आ चुके हैं तो कांग्रेस ऐसी बातें कर सिख वोटर को लुभाने का प्रयास कर रही है। इस मौके जालंधर शहरी से यूथ अकाली दल की प्रधानगी के दावेदार प्रिंस सनन में भी काफी जोश दिखा। इस मौके पर प्रिंस सनन ने कहा कि प्रभावित परिवारों को इंसाफ नहीं मिला है।


इस मौके सुभाष सोंधी, प्रिंस सन्न, गुरप्रीत सिंह खालसा, रणजीत सिंह राणा, परमिंदर कौर पन्नी, चरणजीव सिंह लाली, बिशनदास सहोता, दिलबाग सिंह, गुरदेव सिंह, राजबीर सिंह शेंटी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed