फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ak?l? dala b?dala, Pan?j?b, suraj?ta singh Barnala, alliance

बरनाला को अकाली दल बादल से गठबंधन की उम्मीद

Sun, 02 Feb 2014 11:10 PM IST
समाना।
समाना। Updated Sun, 02 Feb 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
ak?l? dala b?dala, Pan?j?b, suraj?ta singh Barnala, alliance
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला को लोकसभा चुनाव में अकाली दल बादल के साथ गठबंधन की उम्मीद है। रविवार को यहां एक निजी समारोह में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी शिरोमणि अकाली दल बादल से समझोता कर सकती है।
विज्ञापन


इसके लिए उनकी मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बातचीत चल रही है। अगर बातचीत सही दिशा में होती है तो लोगोंवाल दल उनसे मिल कर चुनाव लड़ने को तैयार होगी। बरनाला ने यह भी कहा कि उनकी तीसरे फ्रंट से भी बातचीत चल रही है। सही दिशा में बातचीत चलने पर अकाली दल लोगोंवाल कोई फैसला ले सकेगा।
विज्ञापन


पंजाब में बढ़ रहे नशे के रूझान पर चर्चा करते बरनाला ने कहा कि राजस्थान से हरियाणा के रास्ते बड़े स्तर पर प्रदेश में नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। पंजाब में खासकर युवा वर्ग में नशे का जाल फैलता जा रहा है। युवा वर्ग बेरोजगारी के चलते नशे की गिरफ्त में आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राजस्थान से होने वाली नशे की तस्करी को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाने चाहिए। इस मौके पर बीबी सुरजीत कौर बरनाला, गगनदीप बरनाला, पूर्व मंत्री बलदेव सिंह मान, डा. मदन लाल, जीवन बघरोल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed