फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   After the theft, lie down on the sofa, the footage came to the fore

पठानकोट : डल्हौजी रोड पर 3 इमारतों में वारदात, चोरी के बाद सोफे पर लेट किया आराम, फुटेज में आया सामने

Thu, 10 Mar 2022 01:31 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
After the theft, lie down on the sofa, the footage came to the fore
पठानकोट। मंगलवार रात पठानकोट के डल्हौजी रोड शनिदेव मंदिर के पास एक चोर ने 3 इमारतों से सामान चुराया। कामर्शियल इमारतें सूनी थीं, इसलिए चोर ने वारदात को अंजाम देने के बाद साढ़े 4 घंटे वहां सोफे पर ही नींद पूरी की और सुबह होते ही सामान लेकर रफूचक्कर हो गया। सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो चुकी है।
विज्ञापन

थाना 1 पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा बिलकुल साफ दिखाई दे रहा है। जल्द ही उसे ट्रेस कर काबू कर लिया जाएगा।
एक शोरूम के मालिक विजय बागी ने बताया कि बिल्डिंग के साथ निर्माणाधीन इमारत के पीछे से चोर अंदर घुसा और उसने दफ्तर के भीतर लगी एसी की पाइपों तथा बाथरूम में लगी सारी महंगी वस्तुएं चुराकर रफू चक्कर हो गया। इसी तरह 2 अन्य शोरूमों में भी उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चोर इतना बेखौफ था कि सीसीटीवी में आई फुटेज के अनुसार रात 12:30 बजे के करीब वह दूसरी बिल्डिंग के माध्यम से अंदर घुसा और अंदर-अंदर से ही शीशे व दरवाजों को तोड़कर चोरी करने में व्यस्त रहा। उन्होंने बताया कि चोरी करने के बाद ऑफिस के अंदर लगे सोफे पर चोर लेट गया और सुबह 6 बजे के करीब सामान लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शिकायत मिलने पर थाना 1 के प्रभारी कुलजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस वारदात को शीघ्र सुलझा लिया जाएगा और चोर को सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed