फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   After drinking alcohol, two angry friends threw a young man into the canal

Jalandhar News: शराब पीने के बाद गुस्साए 2 दोस्तों ने एक युवक को नहर में फेंका पिता के बयान पर दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Sat, 09 Sep 2023 05:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 09 Sep 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
After drinking alcohol, two angry friends threw a young man into the canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नवांशहर। नवांशहर के थाना बलाचौर के तहत आते गांव रकड़ा बेट में शराब के ठेके पर दो दोस्तों ने वहीं बैठे एक युवक के साथ हुई बहस के बाद उसे नहर में फेंक दिया। दोस्त को नहर में फेंकने के बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने लापता हुए युवक के पिता के बयान पर दो युवकों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता प्रेम सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बेटा राजन (निवासी भाईपुर काठगढ़) पलंबर का काम करता है और 6 सितंबर शाम को राजन घर पर नहीं आया। राजन के घर न पहुंचने के बाद उन्होंने उसकी काफी तलाश की। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि राजन रकड़ा बेट पर ठेके पर बैठा था। उसका वहां पर रकड़ा बेट निवासी 2 युवकों के साथ कुछ तकरार हुई थी। इसके बाद उन्होंने उन दोनों के बारे में पता लगाने की कोशिश की, लेकिन वे भी कोई जानकारी नहीं दे पाए। पुलिस की ओर से की गई प्रारंभिक जांच में बात सामने आ रही है कि शराब पीने के बाद उनका तकरार हुआ था। उसके बाद आरोपियों ने राजन को नहर में फेंक दिया। थाना प्रभारी जरनैल सिंह ने बताया कि गांव रकड़ा बेट निवासी आरोपी हरदीप व पूर्ण के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। लापता हुए युवक राजन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed