फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   after being a opposition leader first time jalandhar came channi

विपक्ष के नेता बनने पर पहली बार जालंधर पहुंचे चन्नी

Sun, 31 Jan 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 31 Jan 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
after being a opposition leader first time jalandhar came channi
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता चरणजीत सिंह चन्नी रविवार को कांग्रेस भवन पहुंचे, लेकिन उनके स्वागत के लिए जहां कांग्रेस के किसी भी वरिष्ठ नेता ने आना मुनासिब न समझा।
विज्ञापन


वहीं बाजवा गुट के तमाम कांग्रेसी नेताओं ने पूर्ण रूप से बायकाट किया। जालंधर में कांग्रेस की हालत बीते दस सालों से खराब चल रही है।

यही वजह है कि जहां 2007 में नौ विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस एक ही सीट जीत पाई थी, वहीं 2012 में एक भी सीट कांग्रेस को नहीं मिली।

दो बार की करारी हार से भी कांग्रेस ने सबक नहीं लिया है। रविवार को विपक्ष के नवनियुक्त नेता चरणजीत सिंह चन्नी को 2:45 बजे कांग्रेस भवन पहुंचकर वर्करों को संबोधित करना था, लेकिन वे 3:50 पर पहुंचे।
विज्ञापन


तब तक काफी कांग्रेसी थक कर वापस जा चुके थे। चन्नी के स्वागत के लिए जालंधर के किसी सीनियर कांग्रेसी ने कांग्रेस भवन तक आने की जहमत नहीं उठाई।

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व एआईसीसी के सदस्य तजिंदर बिट्टू, पूर्व मंत्री अवतार हेनरी, पूर्व मंत्री जयकिशन सैनी, पूर्व विधायक राजकुमार गुप्ता, पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी, पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह समरा, पूर्व विधायक व देहाती कांग्रेस के प्रधान जगबीर बराड़, पूर्व मेयर सुरिंदर महे समेत कई सीनियर कांग्रेसी नहीं पहुंचे। कांग्रेस भवन पहुंचने वालों में प्रदेश महिला कांग्रेस प्रधान किट्टू ग्रेवाल, सिटी वाल्मीकि सभा के चेयरमैन राजकुमार राजू, प्रधान अमृत खोसला के अलावा जिला सिटी कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी, सेठ सतपाल मल्ल, जूनियर हेनरी बावा ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सूबे में बादल सरकार के इशारे दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अबोहर का भीम टांक हत्याकांड दिल दहला देने वाला है।

पंजाब में दलितों को रोजगार नहीं मिल रहा है, लंबे समय से पद खाली चल रहे हैं। खडूर साहिब सीट के बायकाट पर चन्नी ने कहा कि यह फैसला बिलकुल ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed