{"_id":"6b0ac847aa02ac86240e09f9","slug":"accusation-of-setting-a-bolero-vehicle-on-fire-hoshiarpur-news-c-70-1-spkl1012-105821-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: बोलेरो गाड़ी में आग लगाकर जलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: बोलेरो गाड़ी में आग लगाकर जलाने का आरोप
Sat, 28 Nov 2026 05:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 28 Nov 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तलवाड़ा (होशियारपुर)। गांव मंगूमैरा में खड़ी बोलेरो गाड़ी को आग लगाकर जलाने का मामला सामने आया है। इस घटना में गाड़ी पूरी तरह जल गई जिससे करीब 3.20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने पुलिस से इन्साफ की गुहार लगाई है।
गांव निवासी किसान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 नवंबर को सुबह करीब 10:30 बजे उसकी गाड़ी पैलेस के पीछे खड़ी थी। इसी दौरान किसी ने कथित तौर पर उसमें आग लगा दी। आग से वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शिकायतकर्ता ने कुछ अज्ञात लोगों पर संदेह जताया है। गाड़ी में जरूरी दस्तावेज और भुगतान का रिकॉर्ड भी रखा था, जो जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।