फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   abhey deol

पत्रकार बनना चाहते थे अभय

Tue, 21 Jan 2014 10:05 PM IST
अमर उजाला, जालंध्ार
अमर उजाला, जालंध्ार Updated Tue, 21 Jan 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
abhey deol
अभिनय से पहले पत्रकार बनना चाहते थे बालीवुड अभिनेता अभय देयोल। यह बात उन्होंने मंगलवार को एलपीयू के विद्यार्थियों से साझा की।
विज्ञापन


अभिनेता अभय देओल और पूर्व मिस ग्रेट ब्रिटेन प्रीति देसाई मंगलवार को एलपीयू परिसर में अपने प्रमोशनल कार्यक्रम के लिए पहुंचे। इस दौरान दोनों सितारों ने एलपीयू के विद्यार्थियों और स्टाफ के साथ अपने कैरियर के अनुभव साझा किए।
बालीवुड में अपने अभिनय से अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता अभय देयोल ने कहा कि स्कूल के  दिनों उनका रूझान एक्टिंग, पेंटिंग, साइकोलॉजी और पत्रकारिता में था।
विज्ञापन


लेकिन मन में कहीं न कहीं चाचा धमेंद्र और देओल भाईयों की तरह अभिनय करने की चाह भी थीं। अभय ने कहा कि उन्होंने आखिर में अभिनय को चुना। पूर्व मिस ग्रेट ब्रिटेन प्रीति एक ब्रिटिश भारतीय फिल्म अभिनेत्री और भारतीय सुपर मॉडल है। एक ब्रिटिश भारतीय के रूप में, उन्होंने भारतीय मूल की पहला मिस ग्रेट ब्रिटेन खिताब जीतने के साथ इतिहास रचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दोनों कलाकारों ने फाइन आर्ट्स और फैशन में विदेशी विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी होने के नाते पत्रकारिता और फिल्म निर्माण, ललित कला और फैशन प्रौद्योगिकी पर विशेष बातचीत की। अभिनेता अभय ने लॉस एंजिल्स (यूएसए) से फाइन आर्ट्स का अध्ययन किया है और प्रीति ने ब्रिटेन में अपनी पढ़ाई पूरी की है।


अभिनेता अभय ने ओए लक्की लक्की ओए , देव डी, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी फिल्मों से सराहनीय अभिनय किया है। अभिनेत्री प्रीति ने अपने अभिनय की शुरूआत फिल्म शोर इन द सिटी से की। अभिनेता ने कहा कि मदर इंडिया हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से है। एलपीयू में दोनों सितारों का स्वागत एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने किया। यूनिवर्सिटी परिसर में सितारों से मिलने के लिए विद्यार्थियों में काफी उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed