फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   AAP MLA from Jalandhar West Sheetal Angural received death threats

Jalandhar: आप विधायक शीतल अंगुराल को मिली धमकी, अमृतपाल सिंह के खिलाफ बयान पर आई कॉल

Fri, 14 Oct 2022 11:21 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 14 Oct 2022 11:21 AM IST
सार

वेस्ट हलके के विधायक अंगुराल ने बयान में कहा कि उनके मोबाइल पर फोन आया था। फोन करने वाले शख्स ने पहले तो सीधी धमकी देते हुए उलटा-सीधा बोला। शख्स ने कहा कि वह वारिस पंजाब दे संगठन के नवनियुक्त जत्थेदार अमृतपाल सिंह के खिलाफ हाल में दिए बयान को वापस ले।

विज्ञापन
AAP MLA from Jalandhar West Sheetal Angural received death threats
विधायक शीतल अंगुराल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आप के विधायक शीतल अंगुराल को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी देने वाले ने वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह के खिलाफ बयान देने पर शीतल अंगुराल को धमकाया है और बयान वापस लेने को कहा। ऐसा ना करने पर उन्हें मारने की धमकी दी है। 

विज्ञापन


अगस्त में भी विधायक अंगुराल को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया था। तब विधायक ने बताया था कि उन्हें गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की डीपी लगे व्हाट्सएप नंबर से कॉल आई थी। इसमें उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। तब भी विधायक ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी। जिस नंबर से फोन आया था, वह नंबर भी पुलिस को दिया था और मामले की जांच के लिए बोला था। अभी तक पहला मामला सुलझा नहीं था कि दूसरा मामला फिर सामने आ गया। 
विज्ञापन


वेस्ट से विधायक शीतल की शिकायत पर पुलिस ने डिवीजन नंबर पांच में मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस में दिए बयान में विधायक शीतल अंगुराल ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों एक बयान दिया था कि जो लोग पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं, उन्हें पंजाब का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा, जिसके बाद फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें धमकाया और उलटा-सीधा बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शख्स ने कहा कि वारिस पंजाब दे संगठन के नवनियुक्त प्रधान अमृतपाल सिंह के खिलाफ हाल में दिए बयान को वापस लें। उनके हक में बयान दे, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। डीसीपी जगमोहन सिंह ने बताया कि जिस नंबर से विधायक शीतल अंगुराल को फोन आया है वह नंबर साइबर क्राइम में जांच के लिए भेज दिया गया है। पता लगाया जा रहा है कि फोन करने वाला कहां का है और किस एप के जरिये फोन कर रहा है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed