फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   AAP leader Daljeet Raju again threatened by gangsters

Jalandhar News: आप नेता दलजीत राजू को गैंगस्टरों ने फिर दी धमकी

Sat, 17 Jan 2026 10:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 17 Jan 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
AAP leader Daljeet Raju again threatened by gangsters
फगवाड़ा के गाँव दरवेश पिंड में दलजीत राजू के घर पर चली गोलियों के निशान (फाईल फोटो)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फगवाड़ा। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत राजू को एक बार फिर गैंगस्टरों ने धमकी दी है। गैंगस्टरों ने 6 वॉइस मैसेज भेजकर कहा है कि पंजाब पुलिस उन्हें नहीं बचा सकती। राजू के परिवार और दोस्तों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने वालों ने कहा कि वे राजू को इतना नुकसान पहुंचाएंगे जिसे वे जिंदगी भर याद रखेंगे। मैसेज में यह भी कहा है कि अगले 20 दिन के भीतर उनके परिवार या किसी करीबी दोस्त को निशाना बनाया जा सकता है।


गौरतलब है कि गांव दरवेश पिंड में युद्ध नशे विरुद्ध कोऑर्डिनेटर तथा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत राजू के गांव दरवेश पिंड स्थित घर पर अज्ञात हमलावरों ने 26 नवंबर 2025 की रात को 20–25 राउंड गोलियां चलाई थीं। 12 जनवरी को कपूरथला जिले के एसएसपी गौरव तूरा ने फगवाड़ा में एस सुधीर स्वीट्स की दुकान पर दावा किया था कि दलजीत राजू पर फायरिंग करने वालों की पहचान कर ली गई है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी के इस बयान के बाद ही दलजीत राजू को फिर से धमकी भरे मैसेज मिलने शुरू हो गए। राजू को पुलिस ने सुरक्षा दे रखी है। राजू को बार-बार धमकी मिलने से फगवाड़ा के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed