{"_id":"fe36b58de5f3e4591117d5bf87053b19","slug":"aap-activists-occupied-room-of-dc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप के कार्यकर्ताओं ने डीसी के कमरे पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप के कार्यकर्ताओं ने डीसी के कमरे पर किया कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 15 Dec 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में सोमवार को आम आदमी पार्टी की ओर से खेतीबाड़ी मंत्री तोता सिंह को बर्खास्त करने की मांग पर जिला स्तर पर रखे गए धरने में कार्यकर्ताओं ने डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय पर कब्जा जमाया।
डीसी केके यादव उस समय वीडियो कांफ्रेंसिंग कर रहे थे और कार्यकर्ता वीसी रूम में पहुंच गए। इससे मामला काफी भड़क गया। डीसी और कार्यकर्ताओं के बीच बहसबाजी भी हुई।
कार्र्यकर्ताओं ने कमरा खाली देखकर ज्ञापन डीसी की चेयर पर चिपका दिया। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को डीसी दफ्तर के बाहर धरना भी दिया। इसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। उन्होंने हाथों में तख्तियां पकड़ी थी।
विज्ञापन
आप के कार्यकर्ता डीसी के दफ्तर में चले गए, उस समय डीसी कार्यालय में नहीं थे, बल्कि वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में थे। कार्यकर्ता कुर्सियों पर बैठ गए और बोले कि वे तब तक नहीं जाएंगे जब तक डीसी नहीं आ जाते।
कुछ कार्यकर्ता डीसी के वीडियो रूम में घुस गए। इस पर डीसी ताव में आ गए। मौके पर पहुंचे एडीसीपी जे इलेनचेलियन व एडीसीपी ट्रैफिक परमिंदर भंडाल ने काफी मुश्किल से आप कार्यकर्ताओं को संभाला।
डीसी ने तत्काल पुलिस अधिकारियों को आप कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज करने का आदेश भी दिया। जे इलेनचेलियन का कहना है कि वे अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं कि खामियां कहां पर रही है, अभी किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।