{"_id":"57711f404f1c1b8e1279afd5","slug":"aam-adami-party-aap-leaders-press-conference-sucha-singh-chhotepur-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप की सरकार बनते ही बड़े किसानों की सब्सिडी होगी बंद : छोटेपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप की सरकार बनते ही बड़े किसानों की सब्सिडी होगी बंद : छोटेपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 27 Jun 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
जालंधर के प्रेसवार्ता करते आप के कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनते ही बड़े किसानों की सब्सिडी बंद होगी। रेशनलाइजेशन करवाकर बड़े किसानों को मुफ्त बिजली देने पर कट लगाया जाएगा।
छोटेपुर ने सोमवार को प्रेसवार्ता में कहा कि जिसको जरूरत होगी उसको ही बिजली मुफ्त मिलेगी। वह ‘किसानों खुदकुशी न करो, 2017 का इंतजार करो’ मुहिम की शुरुआत करने के लिए जालंधर आए थे। इस दौरान उनके साथ किसान विंग के प्रधान जीएस कंग मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि किसान खुदकुशी करने के लिए मजबूर हैं, उन पर कर्ज का बोझ है। क्या आम आदमी पार्टी यह कर्ज उनकी सरकार बनते ही माफ कर देगी इसके जवाब में छोटेपुर ने कहा कि इसका हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीएम प्रकाश सिंह बादल को पत्र भी लिखा है, जिसमें किसानों की मुसीबतों का समाधान करने की बात कही है। पंजाब में आप की सरकार बनते ही सीएम कौन बनेगा, इस पर सुच्चा सिंह ने कहा कि यह चेहरा पार्टी साफ करेगी। उसके नाम की चुनावों से पहले घोषणा की जाएगी।