फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Aam Aadmi Party has not given any social welfare benefits to the people of Delhi: Sukhbir Singh Badal

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लोगों को कोई सामाजिक भलाई लाभ नही दिए: सुखबीर सिंह बादल

Sat, 05 Feb 2022 10:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party has not given any social welfare benefits to the people of Delhi: Sukhbir Singh Badal
फरीदकोट। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार अपने दिल्ली मॉडल के तहत दिल्ली के लोगों को कोई सामाजिक लाभ नहीं दे रही है, और यहां भी सत्ता में आने के बाद प्रकाश सिंह बादल द्वारा पंजाबियों के लिए शुरू करवाए गए सामाजिक भलाई लाभों को समाप्त कर देगी। बादल शनिवार को फरीदकोट में परमबंस सिंह बंटी रोमाणा, जैतो में सूबा सिंह बादल और कोटकपूरा में मनतार सिंह बराड़ के पक्ष में बड़ी सभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि आप पार्टी ने बुढ़ापा पेंशन, आटा-दाल और शगुन जैसे सामाजिक लाभ नहीं दिए। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने दिल्ली में किसानों को मुफ्त बिजली की सुविधा भी नहीं दी है। इसके अलावा आप द्वारा किए जा रहे किसी भी वादे को लागू करने के लिए भरोसा नहीं किया जा सकता, जिसमें सभी महिलाओं को 1000 रुपया प्रति माह और ठेके पर रखे कर्मचारियों को नियमित करना शामिल है, क्योंकि वह दिल्ली में इन वादों को पूरा नहीं कर रही।
विज्ञापन

दिल्ली में कर्मचारी रेगुलर होने की मांग को लेकर वर्षों से प्रदर्शन कर रहे हैं। बादल ने कहा कि आप पार्टी पंजाबियों को एक मौका देने के लिए कहकर उन्हें धोखा देने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर पंजाब की नदियों का पानी हरियाणा और दिल्ली को देने की मांग की है। साथ ही पंजाब के चार थर्मल प्लांटों को बंद करने के अलावा पराली जलाने वालों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की भी मांग की है। उन्होंने सबसे अधिक बोली लगाने वाले को पार्टी की टिकट बेचने के लिए अरविंद केजरीवाल की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, उन्हें टिकट देकर आप पार्टी राज्य में राजनीतिक माहौल भी खराब कर रही है। कांग्रेस सरकार के बारे में बादल ने कहा कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री तीर्थ योजना को बंद कर दिया, खेल किटों का वितरण बंद कर दिया और यहां तक कि विश्व कबड्डी कप की मेजबानी को रोकने के अलावा सेवा केंद्रों को बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार खेती का कर्जा माफ करना हो, या घर घर में नौकरी देना हो, या 2500 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देना, बुढ़ापा पेंशन और शगुन योजना को बढ़ाकर क्रमश: 2500 रुपये तथा 51 हजार प्रति माह करना जैसे लोगों से किए गए वादे से भी मुकर गई।

अकाली दल, कांग्रेस पार्टी की तरह कसम खाने में विश्वास नहीं रखता बल्कि वह हमेशा अपनी प्रतिबद्धताओं पर कायम रहे हैं। अकाली-बसपा गठबंधन गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की महिला मुखिया को 2000 रुपये प्रतिमाह देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा गठबंधन सरकार उन सभी लोगों को पांच मरला प्लॉट देगी, जिनके पास अपने घर नहीं है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जिन लोगों के पास ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं है, उन्हें शिअद-बसपा सरकार के गठन के तुरंत बाद प्राथमिकता के आधार पर एक कनेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा एक लाख नौकरियां तकनीकी संस्थान और निजी क्षेत्र में दस लाख नौकरियों का सृजन करेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार, सरकारी स्कूलों के छात्रों को सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण देने के लिए भी प्रतिबद्ध है, जिनकी ट्यूशन की लागत राज्य द्वारा वहन की जाएगी। निजी क्षेत्र में 75 फीसदी नौकरियां पंजाबियों के लिए आरक्षित की जाएंगी।
फोटो 05एफआरडीपी01
फरीदकोट की नई अनाज मंडी में चुनावी सभा को संबोधन करते सुखबीर सिंह बादल।
------
फोटो 05एफआरडीपी02
फरीदकोट की नई अनाज मंडी में चुनावी सभा में सुखबीर सिंह बादल व परमबंस सिंह बंटी रोमाणा।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed