फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Aam Aadmi Party convenor Arvind Kejriwal promised 10 guarantees for urban people of Punjab 

अरविंद केजरीवाल की दस गारंटी: जालंधर पहुंचे दिल्ली के सीएम ने शहरी लोगों से किए दस वादे 

Sat, 29 Jan 2022 06:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 29 Jan 2022 06:10 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल की तरफ से शहरी लोगों के लिए 24 घंटे बिजली और पानी उपलब्ध करवाने समेत शहरों में सफाई और सरकारी दस्तावेजों की घर पर डिलीवरी का वादा किया गया है। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party convenor Arvind Kejriwal promised 10 guarantees for urban people of Punjab 
जालंधर में पत्रकारों से बात करते अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर के दो दिन के दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब के शहरी लोगों के लिए 10 गारंटी देने का वादा किया।  इसमें 24 घंटे बिजली और पानी उपलब्ध करवाने समेत शहरों में सफाई और सरकारी दस्तावेजों की घर पर डिलीवरी शामिल है। 
विज्ञापन

ये हैं केजरीवाल के 10 वादे

1-शहरों में सफाई, सरकारी डॉक्यूमेंट की डोर स्टेप डिलीवरी होगा 
2-लटकती हुई तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा
3-प्रत्येक मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक होगा 
4-सरकारी अस्पतालों का स्तर सुधारा जाएगा 
5-सरकारी स्कूलों की हालत ऐसी होगी कि समाज का प्रत्येक वर्ग अपने बच्चों को वहीं पर आना चाहेगा 
6-24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी 
7-24 घंटे पानी उपलब्ध कराया जाएगा 
8-व्यापारी वर्ग के लिए अगले 5 वर्ष तक कोई नया टैक्स नहीं होगा और ना ही मौजूदा टैक्स में कोई बढ़ोतरी की जाएगी 
9-महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाया जाएगा। छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर काबू पाने के लिए सीसीटीवी नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा 
10-मार्केट में सड़कों शौचालय एवं पार्किंग की व्यवस्था को सुधारा जाएगा
 

इस दौरान केजरीवाल ने प्रो. दविंदर सिंह भुल्लर की रिहाई के प्रस्ताव को खारिज करने के मामला ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ते हुए कहा है कि इस मामले में अकाली दल गंदी राजनीति कर रहा है। जिसकी वह कड़ी निंदा करते हैं। दिल्ली में लॉ एंड आर्डर और पुलिस दिल्ली सरकार के अधीन नहीं है। यह केंद्र के अधीन है। सजा कम करने, सजा माफ करने अथवा रिहाई के मसले को लेकर सेंटेंस रिव्यू बोर्ड एसआरबी की कमेटी की फैसला लेती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने गृह सचिव को फोन पर यह कहा है कि इस कमेटी की तत्काल बैठक कराई जाए जिसमें जज भी होते हैं, पुलिस ऑफिसर भी होते हैं, और सचिव स्तर के अधिकारी भी होते हैं। कमेटी का जो भी फैसला होगा उसे तत्काल लेफ्टिनेंट गवर्नर के सामने रखा जाएगा और वह इस फाइल के ऊपर फैसला देंगे।

विज्ञापन


वहीं बिक्रम सिंह मजीठिया को अकसर ड्रग तस्कर कहकर पुकारने वाले केजरीवाल ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है, इसमें बोलने से कुछ नहीं होता। केजरीवाल से पूछा गया कि क्या मजीठिया ड्रग तस्कर हैं तो इस पर केजरीवाल बोले कि मेरे कहने से कुछ नहीं होता कानून अपना काम कर रहा है। केजरीवाल ने 2017 में पंजाब में नारा दिया था कि मैं एक बार नहीं हजार बार कहता हूं कि मजीठिया ड्रग तस्कर हैं। इसके बाद उनको मजीठिया से माफी मांगनी पड़ी थी। शनिवार को केजरीवाल मजीठिया ड्रग प्रकरण में पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मजीठिया को गिरफ्तार क्यों नहीं किया। मैंने माफी मांगी लेकिन मजीठिया को कांग्रेस ने गिरफ्तार क्यों नहीं किया ? मेरा मजीठिया से माफी मांगने का उसकी गिरफ्तारी से क्या वास्ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed