{"_id":"60423be38ebc3ec39f5dba4f","slug":"aam-aadmi-party-burnt-effigy-of-central-government-in-jalandhar-jalandhar-news-pkl40607529","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। देश में बढ़ रही पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) की जिला इकाई ने शुक्रवार को डीसी दफ्तर के समक्ष रोष प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला जलाकर नारेबाजी की।
पार्टी की जिलाध्यक्ष शहरी राजविंदर कौर और जिला देहाती प्रधान प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा बढ़ रही कीमतों से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। आम आदमी को अपना घर खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की है कि पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर पेट्रोल डीजल की कीमतों को नियंत्रण में नही किया गया तो आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन और तेज करेगी।
आप नेताओं ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में किए गए वादों पर कैप्टन सरकार खरी नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन ने युवाओं को फोन देने, घर-घर नौकरी और पंजाब से नशे को खत्म करने का वादा किया था। पंजाब सरकार एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी है। इस अवसर पर रमणीक रंधावा, मीडिया प्रभारी तरणदीप सन्नी, सोशल मीडिया इंचार्ज संजीव भगत, इवेंट इंचार्ज प्रदीप दुग्गल, डॉ. शिव दयाल माली, डॉ. संजीव शर्मा, मनविंदर पावला, सीमा, सुभाष शर्मा, डॉ. राजेश बब्बर, हरदवारी लाल, अजय ठाकुर उपस्थित थे।