फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A young man was shot dead in a minor dispute at a dhaba

Jalandhar News: ढाबे पर मामूली विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 05 Sep 2025 11:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 05 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
A young man was shot dead in a minor dispute at a dhaba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। मोगा के जीटी रोड स्थित एक ढाबे पर वीरवार देर रात मामूली विवाद के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रमेश कुमार (उम्र 27 वर्ष) निवासी मोगा के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, रात लगभग 11 बजे रमेश कुमार अपने दोस्त रमनदीप सिंह और दो बच्चों के साथ ढाबे पर खाना खाने गया था। इसी दौरान रमेश बीयर लेने के लिए पास ही स्थित शराब ठेके पर पहुंचा, जहां 7-8 युवक आपस में बहसबाजी कर रहे थे। रमेश ने उन्हें शांत करने की कोशिश की, गुस्से में उनमें से एक युवक ने रमेश पर गोली चला दी। गोली लगते ही रमेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिटी 1 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल भिजवाया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।मृतक के दोस्त रमनदीप सिंह ने बताया कि मृतक की किसी से कोई पुरानी रंजिश या दुश्मनी नहीं थी। यह पूरी घटना सिर्फ मामूली विवाद के कारण हुई।
विज्ञापन


डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वीरवार देर रात ढाबे पर रोटी खाने आए एक युवक को गोली लगने से मौत हो गई। मौके पर परिवार के बयान दर्ज करके करवाई शुरू कर दी गई है, आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed