फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A young man, hurt by a fraud in the name of sending him abroad, committed suicide.

Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी से आहत युवक ने दी जान

Sun, 28 Sep 2025 10:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 28 Sep 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
A young man, hurt by a fraud in the name of sending him abroad, committed suicide.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। गांव सोढ़े वाला के एक नौजवान ने जहरीली दवा निगलकर आत्महत्या कर ली। चार आरोपियों ने उक्त नौजवान से विदेश भेजने का झांसा देकर दस लाख रुपये ठगे थे। इसी बात से परेशान होकर उक्त नौजवान ने आत्मघाती कदम उठा लिया। थाना सदर पुलिस ने रविवार उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव सोढ़े वाला निवासी राजबीर कौर ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनकी मुलाकात माेगा निवासी वीरपाल कौर, सर्बजीत सिंह व सुखविंदर सिंह मोगा के साथ हुई थी। आरोपियों ने उसके बेटे अर्शदीप सिंह (23) को विदेश भेजने की एवज में छह लाख रुपये वसूले। इसके बावजूद आरोपियों ने उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा। इस बात से उसका बेटा बहुत परेशान था। इसके बाद उनकी मुलाकात फिरोजपुर की चुंगी नंबर आठ निवासी रणजीत सिंह से हुई। उसने उसके बेटे अर्शदीप सिंह को विदेश भेजने के लिए चार लाख रुपये वसूले। उसने भी उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा और न ही उनके पैसे लौटाए। इसी बात से उसका बेटा डिप्रेशन में रहने लगा था। इसी परेशानी में उसने जहरीली दवा निगलकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed