फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A two-and-a-half-month-old girl sleeping under a tree was run over by a tractor, resulting in her death.

Jalandhar News: पेड़ के नीचे सो रही ढाई माह की बच्ची पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, मौत

Fri, 03 Oct 2025 08:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
A two-and-a-half-month-old girl sleeping under a tree was run over by a tractor, resulting in her death.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। जीरा के फ्रेंड ईंट भट्ठे पर पेड़ की छांव तले सो रही ढाई माह की बच्ची पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। थाना सदर जीरा पुलिस ने शुक्रवार आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पीड़ित पिता राज वासी मौजे वाला फतेहगढ़ पंजतूर जिला मोगा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह फ्रेंड ईंट भट्ठे पर काम करता है। उसके साथ उसकी पत्नी भी काम करती है। उसकी पत्नी ने भट्ठे के पास पेड़ की छांव के नीचे ढाई माह की बच्ची को लेटा रखा था और बच्ची छांव तले सो रही थी। आरोपी गोसी वासी बठिंडा जो ईंट भट्ठे पर काम करता है। वह ट्रैक्टर लेकर तेज रफ्तार में आया और उसकी बेटी के ऊपर चढ़ा दिया। मौके पर ही उसकी बेटी की मौत हो गई। थाना सदर जीरा पुलिस ने आरोपी गोसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed