फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A Councillor of Jalandhar awarded at republic day function 

पंजाब : जब अरुणा ने किया अरुणा का सम्मान, कहा- आप तो महिलाओं की रोल मॉडल हैं 

Wed, 27 Jan 2021 02:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 27 Jan 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
A Councillor of Jalandhar awarded at republic day function 
जालंधर में अरुणा अरोड़ा को सम्मानित करतीं मंत्री अरुणा चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के जालंधर में मंगलवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पंजाब की कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने समारोह में मॉडल टाउन की पार्षद अरुणा अरोड़ा को सम्मानित किया। चौधरी ने कहा कि अरुणा अरोड़ा ने कोरोना संक्रमण के दौरान दिन रात काम किया और लोगों को को चैलेंज किया बल्कि लोगों को करो ना संक्रमण के प्रति जागरूक भी किया। 

विज्ञापन


रोजाना लोगों को लंगर घरों तक पहुंचाना] सेहत सुविधाओं को मुहैया करवाना उनकी दिनचर्या का हिस्सा रहा और लगातार 130 दिन बिना छुट्टी लिए अरुणा अरोड़ा सड़कों पर रही। इसी कारण कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सोशल मीडिया पर अरुणा अरोड़ा को शाबाशी दी थी। गणतंत्र दिवस समारोह में अरुणा चौधरी ने अरोड़ा की तारीफ में कहा कि आप महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी और कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने भी अरुणा अरोड़ा की तारीफ की। अरुणा अरोड़ा के इलाके को सबसे स्वच्छ इलाके होने का मान प्राप्त है और उसे जालंधर में नंबर वन चुना गया है।

इस दौरान अरुणा अरोड़ा ने कहा कि उनके लिए बहुत गर्व की बात है कि गणतंत्र दिवस पर उनको सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि इंसान में इच्छाशक्ति होनी चाहिए हर काम संभव है। कोरोना के दौरान लोगों में खौफ था लेकिन उन तक खाना पहुंचाना और उनका ख्याल रखना मेरी नैतिक जिम्मेदारी थी। रोजाना सड़कों को साफ रखना भी एक चुनौती था जिसे उनकी टीम ने अच्छे से निभाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed