फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   धूमधाम से निकाली श्री हनुमान की ध्वज शोभा यात्रा

धूमधाम से निकाली श्री हनुमान की ध्वज शोभा यात्रा

Sat, 21 Sep 2013 05:40 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Sat, 21 Sep 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
होशियारपुर। श्री रामलीला कमेटी होशियारपुर की ओर से दशहरा पर्व का शुभारंभ डेरा बाबा चरणशाह के महंत रविन्द्रदास जी के आशीर्वाद से धूमधाम से किया गया। सर्वप्रथम सनातन धर्म स्कूल में सुंदर कांड का भोग डाला गया। श्री रामलीला कमेटी होशियारपुर के कार्यकारी अध्यक्ष सेठ नवदीप कुमार अग्रवाल, चेयरमैन गोपी चंद कपूर, मुख्य संरक्षक मिक्की डोगरा, मुख्य सचिव सुभाष गुप्ता, महासचिव प्रदीप हांडा, डॉ. बिन्दुसार शुक्ला, कैशियर संजीव ऐरी, महा प्रबंधक विनोद कपूर, मुख्य मेला प्रबंधक नितिन गुप्ता नन्नू, दविन्द्र नाथ बिन्दा, रविन्द्र सैनी, पंडित नरोत्तम शर्मा, अजय जैन, कमल वर्मा, केवल कृष्ण हांडा, अरुण गुप्ता, योगेश कुमार, मनोहर लाल जैरथ, शिव जैन, राकेश सूरी, राकेश डोगरा के नेतृत्व में राम भक्त हनुमान जी की ध्वज शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा मुख्य बाजारों से गुजरी। बगीची स्वामी मोहनानंद आश्रम में झंडा चढ़ाया गया। इस अवसर पर प्रसाद रूपी लंगर का विशेष प्रबंध किया था। स्कूल के बच्चे बैंड बजाते हुए श्री हनुमान जी का ध्वज लेकर चल रहे थे। इस अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वागती गेट बनाए थे। इस शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाने के लिये सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर शिवाधर चौबे, मदन मोहन कालिया, चेतन सूद, श्याम सुंदर मौदगिल, संदीप सैनी, अश्वनी छोटा, रजिंद्र राणा, गुरजीत सिंह, रघुवीर सैनी, डॉ. देस राज सूद, संदीप जोशी, अनिल जैन, डॉ. रणजीत सिंह, गुरबचन सैनी, मनोज कुंद्रा और रघुवीर बंटी ने हनुमान जी के चरणों में हाजिरी लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed