{"_id":"94-40760","slug":"Jalandhar-40760-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्खन के बेटे को ठेके पर नौकरी की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मक्खन के बेटे को ठेके पर नौकरी की सिफारिश
Jalandhar
Updated Mon, 26 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
होशियारपुर। केंद्र सरकार के अर्जुन अवार्डी मक्खन सिंह के परिवार की मदद के लिए आगे आने के बाद पंजाब सरकार भी नींद से जागी है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से डीसी वरुण रूज़म ने एसडीएम करनैल सिंह, जिला खेल अधिकारी विजय कुमार और नायब तहसीलदार अरविंद सलवान ने मक्खन सिंह के घर जाकर उनकी पत्नी सलिंदर कौर से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने परिवार के लोगों को पेश आ रही मुश्किलों के बारे में जानकारी ली और राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। एसडीएम ने बताया कि उनके बेटे को खेल विभाग में ठेके पर नौकरी दिए जाने की सिफारिश जिला प्रशासन ने सरकार से की है। इस संबंध में नियुक्ति के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मक्खन सिंह की उपलब्धियां राज्य के गौरवमयी इतिहास का हिस्सा हैं, लिहाजा सरकार उनके परिवार को हर संभव सहायता देने प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को केंद्रीय खेल मंत्रालय ने मक्खन सिंह के परिवार को 2 लाख रुपये और पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली के निर्देश पर पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने उन्हें पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी।