फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा

मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा

Mon, 26 Aug 2013 05:35 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Mon, 26 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
जालंधर। कपूरथला चौक के पास स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पीड़ित परिवार ने रोष स्वरूप रोड भी जाम करना चाहा लेकिन पुलिस के आश्वासन के बाद उन्होंने यह प्रदर्शन स्थगित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक के ससुर तिलक राज ने पुलिस से इस मामले की पूरी जांच करवाने के बाद अस्पताल प्रबंधकों पर मामला दर्ज करने की मांग की है। प्रदर्शन करने से पहले मौके पर पहुंचे एसएचओ-2 मनमोहन सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

तिलक राज ने बताया कि 15 अगस्त रात सवा 12 बजे के करीब घटना हुई थी, इस घटना में सूरज कुमार पुत्र बलदेव राज निवासी रेरू पिंड घायल हो गया था। उस दिन से लेकर आज तक सूरज निजी अस्पताल में भर्ती था। डाक्टरों के मुताबिक उसकी सेहत में सुधार हो रहा था। शनिवार की सुबह डाक्टर ने उन्हें एक बोतल खून का इंतजाम करने के लिए कहा था। डाक्टरों का कहना था कि सूरज के मुंह का आपरेशन करना है। दोपहर 12 बजे के करीब जब आपरेशन कर थेटर से सूरज को बाहर लाया गया तो सूरज होश में नहीं था। इसके बाद से उसकी हालत बिगड़ती चली गई और डाक्टर ने सूरज को वैंटीलेटर पर लगा दिया। रविवार को डाक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। तिलक राज का कहना है कि सूरज की मौत आपरेशन के दौरान ही हो गई थी, इसलिए उसे वैंटीलेटर पर रखा गया था। उन्होंने बताया कि सूरज की शादी 28 मार्च 2013 को फगवाड़ा में उनकी बेटी से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed