{"_id":"94-38354","slug":"Jalandhar-38354-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में राष्ट्रपति राज लागू हो : दूलो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में राष्ट्रपति राज लागू हो : दूलो
Jalandhar
Updated Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जालंधर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान शमशेर सिंह दूलो का कहना है कि पंजाब में माफिया सत्ता पर काबिज है। लैंड, रेत, भू माफिया पूरी तरह हावी है। जब माफिया सत्ता पर काबिज है तो कानून व्यवस्था की स्थिति कैसे बेहतर हो सकती है? इसलिए पंजाब में राष्ट्रपति राज लागू करना समय की जरूरत है। दूलो सोमवार को जालंधर में कांग्रेसी नेता यशपाल धीमान के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। दूलो ने कहा कि पीपीसीसी की पुरानी लीडरशिप की गलतियों के कारण पंजाब का हिंदू दलित व बैकवर्ड क्लास कांग्रेस से दूर चला गया, जिसको वापस लाने की जरूरत है। दूलो ने कहा कि पार्टी हाईकमान उनको जहां से लोकसभा चुनाव लड़ाना चाहेंगे, वह मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन