{"_id":"94-36516","slug":"Jalandhar-36516-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर के मरीजों को पैसा सीधा खातों में : बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर के मरीजों को पैसा सीधा खातों में : बादल
Jalandhar
Updated Sat, 20 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल शुक्रवार को जालंधर में राम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा निकाली जाने वाली शोभायात्रा में बतौर मुख्य मेहमान हिस्सा लेने आए हुए थे। पंजाब में कैंसर के मरीजों को इलाज के लिए मिलने वाली डेढ़ लाख रुपये राशि में गोलमाल पर उन्होंने कहा कि अब ऐसी योजना बनाई जा रही है कि इलाज की राशि को सीधा कैंसर पीड़ित मरीज के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। यह मरीज पर निर्भर होगा कि वह इस राशि का उपयोग दवा के लिए करे या फिर अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए।
अभी तक नियम था कि जिस निजी अस्पताल में कैंसर पीड़ित का इलाज चल रहा होता है, वहां के चिकित्सक को मरीज के इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपये की सहायता राशि सेहत विभाग द्वारा जारी की जाती है, जो मुख्यमंत्री पंजाब कैंसर राहत कोष के खाते से जाती है। इसमें गड़बड़ियों की शिकायत पर बादल ने अब सीधा पैसा मरीजों को देने की घोषणा की है। बादल ने कहा कि अब यह मरीज पर निर्भर रहेगा कि वह इन पैसों से अपना इलाज करवाता है या फिर कहीं और खर्च करता है।
नगर निगम एरिया के आठ किलोमीटर के दायरे में आयकर विभाग द्वारा अर्बन लैंड एक्ट के तहत वेल्थ टैक्स लगाने और इसको वसूलने की बात पर सीएम ने कहा कि यह केंद्र सरकार की धक्काशाही है, जो किसानों के खिलाफ है। उनको इस बारे में काफी किसानों ने अपनी शिकायतें की है। इस मुद्दे पर उनकी शिअद सांसदों से बात भी हुई है। इस मामले को लोकसभा में उठाया जाएगा और पार्टी इस पर अपना स्टैंड सख्त रखेगी। अन्यथा इससे शहरी क्षेत्रों के आसपास के किसान तबाह हो जाएंगे।