फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   अमरनाथ यात्रा के नाम पर जालसाजी

अमरनाथ यात्रा के नाम पर जालसाजी

Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जालंधर। बाबा बफार्नी अमरनाथ यात्रा के नाम पर जालसाजी करने वाली दो संस्थाओं का परदाफाश कर चार सदस्योें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह मामला एडीसीपी स्पेशल ब्रांच दलजिंदर ढिल्लो की जांच के बाद थाना डिवीजन नंबर आठ में दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच करने वाले थानेदार विमलकांत का कहना है कि जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है। बैंकों से रिकार्ड मांगा गया है।
विज्ञापन

दरअसल, फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हाईकोर्ट में मामला जाने के बाद हुआ है। न्यू विजय नगर के रहने वाले नीरज महाजन व धर्मपाल गुप्ता ने ओम नमो शिवाय नामक संस्था बना रखी थी। इसमें सुनील कपूर व अनिल कुमार भी संस्था में शामिल थे। बाद में सुनील कपूर और अनिल कुमार ने अलग संस्था बना ली, जिसका नाम श्री ओम नमो शिवाय रख गया।
विज्ञापन

नीरज महाजन इसको लेकर हाईकोर्ट चले गए और उन्होंने कहा कि श्री ओम नमो शिवाय संस्था जाली बनाई गई है। लोगों से पैसा लेकर इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। अनिल कपूर ने भी हाईकोर्ट में भी शिकायत दी कि नीरज महाजन ओम नमो शिवाय संस्था बनाकर घर के सदस्यों को ही चेयरमैन व अन्य ओहदे देकर फ्राड कर रहे हैं। इसलिए इसकी जांच इंटरनल विजिलेंस सेल से करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने जालंधर के कमिश्नर गौरव यादव को इसकी जांच कर कार्रवाई के लिए कहा था। इस केस की जांच एडीसीपी स्पेशल ब्रांच को सौंपी गई। दोनों तरफ से शिकायतों की तहकीकात हुई तो सामने आया कि गोलमाल दोनों तरफ से हुआ है। दोनों संस्थाओं ने श्रद्धालुओं से पैसा लेकर इसको हजम कर लिया। एसएचओ विमलकांत ने बताया कि जांच के बाद सामने आया है कि यह संस्थाएं श्रद्धालुओं के साथ जालसाजी कर रही हैं। दोनों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। एक केस में नीरज महाजन व उसके पिता धर्मपाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जबकि दूसरे केस में सुनील कपूर व अनिल कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों ने जांच में पाया कि इसमें लाखों करोड़ों का हेरफे र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed