फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   0.01 फीसदी से ज्यादा नहीं लगेगा प्रापर्टी टेक्स

0.01 फीसदी से ज्यादा नहीं लगेगा प्रापर्टी टेक्स

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जालंधर। पंजाब में प्रापर्टी टैक्स पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है, लेकिन किसी पर भी टेक्स 0.01 फीसदी से ज्यादा नहीं लगेगा। यह विचार स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव सुरेश कुमार ने जालंधर में सर्किट हाउस में कहें। वह सर्किट हाउस में आयोजित स्थानीय निकाय मंत्री भगत चुन्नी लाल और पंजाब के सभी नगर निगमों के मेयरों के साथ बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। बैठक के बाद वह निकाय मंत्री के साथ पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पचास स्केयर मीटर वाले को 50 रुपये और 51 से सौ मीटर फीट वाले को मात्र 150 रुपये सालाना लिए जाएंगे। यह हर प्रापर्टी का मात्र 0.01 फीसदी हिस्सा होगा। उन्होंने कहा कि प्रापर्टी टैक्स संबंधी हर स्थिति को मंगलवार तक स्पष्ट कर दिया जाएगा। प्रापर्टी टैक्स का काम एक अप्रैल 2013 तक समाप्त करना है। यह टेक्स उन लोगों को लगना है कि जिन्होंने इस साल का हाउस टैक्स नहीं दिया है। जो पहले हाउस टेक्स दे चुके हैं वह अगले साल पॉलिसी के तहत टेक्स देंगे। इसके साथ ही प्रापर्टी टेक्स का काम पूरा करने के लिए हर जिले में सीनियर अधिकारी की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय मंत्री भगत चुन्नी लाल ने कहा कि पंजाब में पानी के बिलों में कोई इजाफा नहीं किया जा रहा है। यह बिल 2009 की नोटिफिकेशन के मुताबिक ही रहेंगे। शुक्रवार को सर्किट हाउस में हुई बैठक में कई अधिकारियों ने पानी बिलों के रेट बढ़ाने का विचार दिया है, लेकिन इसे विधानसभा में रखा जाएगा। इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा, लेकिन तब तक कोई रेट नहीं बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब के आठ नगर निगमों में वाटर सप्लाई और विकास पर 1774 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। जबकि नवमीं नगर निगम पर अगल से राशि खर्च की जाएगी। अमृतसर नगर निगम 937 करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं। जिनमें 742 करोड़ रुपये का प्रबंध किया जा चुका है। जालंधर में 396.89 करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। इनमें सभी की व्यवस्था कर ली गई है। 156 करोड़ रुपये दिए भी जा चुके हैं। लुधियाना में 418.5 करोड़ रुपये के विकास करवाने है। सभी पैसों की व्यवस्था हो चुकी है। पठानकोट में 62.50 करोड़ रुपये के विकास करवाने है। इनमें 33 करोड़ रुपये दे दिए गए है। बठिंडा में 235 करोड़ रुपये के विकास हो रहे हैं। इनमें 115 करोड़ का प्रबंध हो चुका है। मोगा में 68 करोड़ से विकास कार्य हो रहे हैं। इनमें सभी की व्यवस्था हो चुकी है। पटियाला में 118 करोड़ के विकास कार्य करवाने है। यह पेंडिंग पड़े हैं। जबकि फगवाड़ा में 138 करोड़ रुपये से विकास कार्य होने है। इनमें 20 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही बैठक में नगर निगमों की वित्तीय हालात, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट और प्रापर्टी टैक्स सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

इस बैठक में निकाय विभाग के सीपीएस सोम प्रकाश, जालंधर नगर निगम के मेयर सुनील ज्योति, कमिश्नर विनय बुवलानी, लुधियाना के मेयर हरचरन सिंह, कमिश्नर राकेश वर्मा, डिप्टी डायरेक्टर निकाय विभाग प्रीतम सिंह, डिप्टी डायरेक्टर बबीता क्लेर, संयुक्त कमिश्नर जालंधर अनुपम क्लेर सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed