{"_id":"94-30414","slug":"Jalandhar-30414-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिमखाना क्लब के चुनावों को लेकर जालंधर में माहौल गर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिमखाना क्लब के चुनावों को लेकर जालंधर में माहौल गर्म
Jalandhar
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जालंधर। प्रतिष्ठित जिमखाना क्लब की कमेटी के लिए चुनावों की तिथि जैसे-जैसे पास आ रही है, जालंधर में गतिविधियां तेज हो रही हैं। गोरा ठाकुर का ग्रुप इस बार फिर से प्रोग्रेसिव ग्रुप को टक्कर देने के लिए मैदान में उतरा है। क्लब में पिछली चार बार से गोरा ठाकुर के गुट का कब्जा है।
वीरवार को प्रेस वार्ता में गोरा ठाकुर ने चुनाव लड़ने के लिए अपनी टीम का ऐलान किया। ठाकुर खुद क्लब के सचिव के पद पर चुनाव लड़ेंगे। क्लब के प्रधान आईएएस अधिकारी डिवीजनल कमिश्नर हैं जबकि सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जालंधर के डीसी प्रियांक भारती हैं। दोनों पद प्रशासनिक है और बाकी पदों के लिए चुनाव होने हैं। गोरा ठाकुर के अलावा जूनियर वाइस प्रेसिडेंट के लिए डा. हरदीप ओबराय इस बार फिर से मैदान में हैं। कैशियर के लिए अमरीक सिंह घई, संयुक्त सचिव के लिए पंकज कपूर के नामों की घोषणा गोरा ठाकुर गुट ने की है। क्लब में काफी तादाद में महिलाएं भी हैं, इसलिए ठाकुर ने महिला वोटरों को खींचने के लिए अपनी अनुभवी सदस्य अनु माटा को कार्यकारिणी के लिए मैदान में उतारा है। माटा पिछली बार भी चुनाव जीत गई थी। इस बार उनके साथ सुनीता उप्पल को भी मैदान में उतारा गया है। कार्यकारिणी के 10 सदस्यों के लिए दो महिलाओं के अलावा डिंपी सचदेवा, विशाल कक्कड़, गुरप्रीत कोछड़, धीरज सेठ, राजू विर्क, तरुण सिक्का, आरपीएस संधू, सौरव खुल्लर को मैदान में उतारा गया है। ठाकुर ने कहा कि क्लब का विकास उनका अहम मुद्दा है और पिछले दो साल के कार्यकाल में उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपये स्पोर्ट्स सेक्शन पर खर्च किए हैं जबकि आगे के एजेंडा में क्लब की बार को नया रूप, प्रबंधकीय ब्लाक को नया बनाना, सदस्यों की पत्नियों को क्लब की मेंबरशिप दिलाना मुख्य रूप से रहेंगे। ठाकुर ने कहा कि उनकी उपलब्धियों में मुख्य यह है कि क्लब के पास सवा पांच करोड़ का फिक्स डिपोजिट है जबकि 2002 में जब वह क्लब के सचिव चुने गए थे तो 38 लाख रुपये ही क्लब के पास थे और 42 लाख की देनदारी थी।
3126 लोगों को वोट का अधिकार
क्लब में 3688 सदस्य हैं और इसमें 3126 को वोटिंग का अधिकार मिला हुआ है। क्लब के नियमानुसार जिन लोगों ने अपने बकाया क्लीयर नहीं किए, वह वोट नहीं डाल सकते।
विज्ञापन
प्रोग्रेसिव ग्रुुप के तीन सदस्य ठाकुर की तरफ
2010 में प्रोग्रेसिव ग्रुप की तरफ से चुनाव लड़ने वाले तीन सदस्य तरुण सिक्का, राजू विर्क और गुरप्रीत सिंह इस बार ठाकुर की तरफ से चुनाव लड़ेंगे। पत्रकारों से बातचीत में तीनों ने कहा कि क्लब का विकास ही उनको गोरा ठाकुर की तरफ खींच लाया है। तीनों सदस्यों के गोरा ठाकुर की तरफ आने से प्रोग्रेसिव ग्रुप को करारा झटका पहले कदम पर लग गया है। 25 नवंबर को गोरा ठाकुर गुट के सारे सदस्य एसडीएम वन इकबाल संधू के पास जाकर अपने नामांकन दाखिल करेंगे। इकबाल संधू जिमखाना क्लब के रिटर्निंग अफसर हैं।