{"_id":"94-30379","slug":"Jalandhar-30379-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने नहीं माने नगर निगम के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने नहीं माने नगर निगम के आदेश
Jalandhar
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जालंधर। नगर निगम की वाटर सप्लाई विंग के कर्मियों को एक ही दिन में दो कार्य करने के आदेश जारी हुए हैं। कर्मियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को एक ही दिन में दो कार्य करने से मना कर दिया है। कर्मचारी यूनियन भी उनके पक्ष में आ गई है, जिसके चलते कार्य पर विराम लग गया। नगर निगम के कमिश्नर विनय बुवलानी ने वाटर सप्लाई विंग के कर्मियों को बिलों की रिकवरी करने के साथ-साथ प्रापर्टी टेक्स सर्वे पर भी ड्यूटी लगा दी थी। यह आदेश मंगलवार शाम को ही कर्मचारियों तक पहुंचे हैं। इसके बाद ही कर्मचारियों ने विरोध किया। नगर निगम तालमेल कमेटी के पवन अग्निहोत्री और प्रेम कुमार डुमेली ने एडिशनल कमिश्नर पीएस जग्गी को अपना विरोध जताया है। साथ ही एक साथ दो काम करने के कर्मचारियों के फैसले की जानकारी भी दे दी है।
इस पर एडिशनल कमिश्नर पीएस जग्गी ने कहा कि इस संबंधी वह कमिश्नर विनय बुवलानी से बात करेंगे। वह तो चंडीगढ़ में एक बैठक में शामिल होने के लिए गए हुए हैं। वीरवार को उनके साथ बातचीत की जाएगी। उन्होंने बताया कि वाटर सप्लाई विभाग के पास 14 करोड़ रुपये की वसूली पेंडिंग पड़ी है। इस वसूली को पूरा करने के लिए सिर्फ चार माह का समय रह गया है। पहले ही वाटर सप्लाई विभाग में कर्मियों की कमी चल रही है। अब दो कामों लगाने से रिकवरी प्रभावित होगी। वह वीरवार को कमिश्नर विनय बुवलानी से बात करेंगे।