फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   एचएमवी में 10 मई को होगें स्पोर्ट्स ट्रायल

एचएमवी में 10 मई को होगें स्पोर्ट्स ट्रायल

Sat, 05 May 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
एचएमवी में 10 मई को होगें स्पोर्ट्स ट्रायल
एचएमवी में 10 मई को होंगे स्पोर्ट्स ट्रायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग की ओर से सैशन 2018-19 के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल 10 मई को आयोजित किए जा रहे हैं। यह ट्रायल एचएमवी प्ले-ग्रांउड में सुबह 8.30 बजे से शुरू होंगे। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने बताया कि कुल 45 गेम्स के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल करवाए जा रहे हैं। इनमें एथलेटिक्स, क्रास कंट्री, योगा, चेस, स्कवैेश रैकेट, रेसलिंग, जूडो, रोप मल्लखम्भ, ताइक्वांडो, जिमनास्टिक्स, वेट लिफटिंग, पावर लिफटिंग, रोड साइकलिंग, ट्रैक साइकलिंग, बास्केटबॉल, नेटबॉल, कार्फ बॉल, फुटबाल, खो-खो, हैंडबॉल, बैडमिंटन, टग ऑफ वार, बॉल बैडमिंटन, बेसबॉल, साफ्टबॉल, रोइंग, काइकिंग, कैनाइंग, लॉन टेनिस, आर्चरी, इंडियन रांउड, आर्चरी रिकर्व, आर्चरी कंम्पांउड, स्वीमिंग, याचिंग, पिस्टल शूटिंग, राइफल शूटिंग, बॉकिंग, टेबल टेनिस, वूशु, गतका, फेंसिंग, कबड्डी नेशनल स्टाइल, कबड्डी सर्कल स्टाइल, रबी तथा हॉकी शामिल हैं। प्रिंसिपल ने कहा कि एचएमवी मे खिलाड़ियों के लिए बोर्डिंग, लाजिंग व गेम कोचिंग बिल्कुल फ्री हैं। इस वर्ष से कॉलेज में नए कोर्स बैचुलर ऑफ फिजीकल एजुकेशन की शुरुआत भी की जा रही हैं। ट्रायल में भागेदारी की इच्छुक छात्राएं शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष सुदर्शन कंग से संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed