फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   17pklfrd02181055057.sty

17pklfrd02181055057.sty

Sun, 17 Dec 2017 10:26 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
17pklfrd02181055057.sty
8 कॉलेजों में शिफ्ट होंगे चिंतपूर्णी कॉलेज के 249 एमबीबीएस विद्यार्थी
विज्ञापन

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी का काउंसलिंग आज से
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
केंद्रीय सेहत मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी ने पठानकोट के चिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज से संबंधित एमबीबीएस के 249 विद्यार्थियों को सूबे के बाकी 8 मेडिकल कॉलेजों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी ने 18 दिसंबर को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में शिफ्टिंग के लिए काउंसलिंग रखी है। शिफ्ट होने वाले इन सभी विद्यार्थियों से नए कॉलेज सरकारी मापदंडों के मुताबिक ही फीस वसूल सकते हैं। इसके बारे में मेडिकल शिक्षा और खोज विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

बीती 8 सितंबर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सूबे के मेडिकल शिक्षा और खोज विभाग से अगले दो माह के भीतर चिंतपूर्णी कॉलेज के विद्यार्थियों को अन्य कॉलेजों में शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। वहीं विभाग को केंद्रीय मंत्रालय व एमसीआई से शिफ्टिंग की मंजूरी नहीं मिल पाई थी। इस मामले को लेकर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने दिल्ली में मोर्चा खोला। करीब एक सप्ताह के भीतर तीन बार एमसीआई समेत केंद्रीय सेहत मंत्रालय के आगे रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्रालय ने इन्हें शिफ्ट करने की मंजूरी दे दी। केंद्र से मंजूरी मिलते ही राज्य सरकार ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी को प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। इसके तहत सोमवार को पहली काउंसलिंग रखी गई है। कॉलेज के 2014-15 के बैच से संबंधित 101 विद्यार्थियों को सूबे के तीनों सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ही शिफ्ट किया जाना है। वहीं 2016-17 के 148 विद्यार्थियों की सभी 8 सरकारी व निजी कॉलेजों में कोटे के मुताबिक शिफ्टिंग होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed