फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना की के प्रयास को भूल गए भाजपाई, 2005 में लोकसभा में उठाया था आदमपुर एयरपोर्ट का मुद्दा

पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना की के प्रयास को भूल गए भाजपाई, 2005 में लोकसभा में उठाया था आदमपुर एयरपोर्ट का मुद्दा

Sat, 05 May 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना की के प्रयास को भूल गए भाजपाई, 2005 में लोकसभा में उठाया था आदमपुर एयरपोर्ट का मुद्दा
पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना की के प्रयास को भूले भाजपाई
विज्ञापन

2005 में लोकसभा में उठाया था आदमपुर एयरपोर्ट का मुद्दा
दिल्ली से आदमपुर तक के समारोह में नजरअंदाज किए पूर्व सांसद खन्ना
पहली फ्लाइट में भी नहीं आए दिल्ली से
सुरिंदर पाल
जालंधर।
आदमपुर एयरपोर्ट को शुरू करवाने का पहला कदम भाजपा के पूर्व प्रधान व लोकसभा सांसद अविनाश राय खन्ना का भी था, जिनहोंने 15 दिसंबर 2005 को लोकसभा में एयरपोर्ट का मुद्दा तत्कालीन केंद्र सरकार के समक्ष उठाया था और मंत्रालय ने लिखित उत्तर दिया था कि कोई भी एयरलाइंस कंपनी उड़ान भर सकती है, लेकिन किसी एयरलाइंस की तरफ से हवाई मंत्रालय को आज तक आवेदन नहीं आया है।
पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना जहां प्रदेश भाजपा के प्रधान रह चुके हैं, वहीं उनका लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर रहा है। लेकिन जालंधर से उनका गहरा नाता रहा है। इसलिए 15 दिसंबर 2005 में उन्होंने लोकसभा में इस मामले को उठाया था कि अगर वीआईपी लोगों की फ्लाइट आदमपुर उतर सकती है तो फिर एयरलाइंस की क्यों नहीं। सवाल नंबर 3351 के जवाब में केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया था कि पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट से किसी भी एयरलाइन ने फ्लाइट शुरू करने के लिए आवेदन नहीं किया है। पूर्व सांसद खन्ना का कहना है कि जब वह सूबे के प्रधान थे तो एक समारोह में शिरकत करने के लिए लालकृष्ण आडवाणी पंजाब आए थे तो उनको मिलकर आग्रह किया था कि किसी तरह जोर डालकर आदमपुर से घरेलू उड़ान शुरू करवाई जाए। खन्ना इस बात से उत्साहित हैं कि 2005 में उठाया उनका कदम रंग लाया है।
विज्ञापन

खन्ना के इस कदम को आगे केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला मंजिल तक ले गए लेकिन भाजपा जश्न में खन्ना के प्रयासों को भूल गई। दोआबा एयरपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से दिल्ली में रखी गई पार्टी में भी खन्ना नहीं आए वहीं नई दिल्ली में केक काटकर जब एयरलाइंस की शुरुआत की गई तो पूर्व सांसद खन्ना को नजरअंदाज किया गया। खन्ना के निकटवर्ती नेताओं का कहना है कि आदमपुर एयरपोर्ट की पहली आवाज तो खन्ना ने लगाई थी और लोकसभा में भी मामला जोरदार ढंग से उठाया लेकिन अब उनको एक कदम से नजरअंदाज करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खन्ना गुट के नेता काफी निराश
अविनाश राय खन्ना ही वह भाजपा नेता हैं, जिन्होंने 2002 से लेकर 2007 तक पंजाब में कैप्टन सरकार के खिलाफ जमकर आवाज उठाई थी और शिअद के साथ बेहतर तालमेल बनाकर 2007 में सूबे में शिअद भाजपा की सरकार बनाने में कामयाब हो गए थे। पूर्व सांसद खन्ना को नजरअंदाज करने से उनके गुट के नेता काफी निराश हैं। उनका कहना है कि इतने कर्मठ नेता को अगर इस तरह से नजरअंदाज किया जा सकता है तो छोटे नेताओं व वर्करों का क्या होगा। बहरहाल खन्ना के गुट के सदस्य उनके साथ खड़े हैं और मामले को सोशल मीडिया पर खूब फैलाया जा रहा है कि आदमपुर एयरपोर्ट के लिए अविनाश राय खन्ना का जो योगदान है, उसको भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed