{"_id":"5a98314d4f1c1b692a8b4e12","slug":"81519923533-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटिंग मुकाबले में छह स्कूलों के 73 विद्यार्थियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंटिंग मुकाबले में छह स्कूलों के 73 विद्यार्थियों ने लिया भाग
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंटिंग मुकाबले में दिखाया हुनर
इनटेक के फरीदकोट चैप्टर ने किया आयोजन, 73 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
कोटकपूरा (फरीदकोट)।
इंडियन नेशनल ट्रस्ट फार आर्ट एंड कल्चर्ल हैरिटेज (इनटेक) के फरीदकोट चैप्टर ने इनटेक की हेरिटेज एजुकेशन एंड कम्यूनिकेशन सर्विस की हिदायतों पर विद्यार्थियों के बीच रूट टू रूट्स विषय पर पेंटिंग मुकाबला कराया गया। इसमें जिले के दशमेश पब्लिक स्कूल, बाबा फरीद पब्लिक स्कूल, दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल, सरकारी बलबीर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटकपूरा के डीएवी पब्लिक स्कूल व डीसीएस इंटरनेशनल स्कूल के 6वीं से 9वीं कक्षा तक के 73 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
फरीदकोट चैप्टर के सहायक कनवीनर इंजीनियर राज अग्रवाल, प्रोग्राम कोआर्डिनेटर अशोक चावला व मग्घर सिंह की निगरानी में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को रीति रिवाज, पहरावे,संगीत व नृत्य पर पेंटिंग बनाने और उस पर 100 शब्दों का लेख लिखने का आह्वान किया।
सहायक कनवीनर इंजीनियर राज अग्रवाल ने बताया कि मुकाबले में राष्ट्रीय स्तर पर विजयी रहने वाले 10 विद्यार्थियों को दिल्ली का हैरिटेज ट्रिप करवाया जाएगा। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।। डायरेक्टर प्रिंसिपल गुरचरण सिंह, प्रिंसिपल कुलदीप कौर, प्रिंसिपल गीता पिल्ले, प्रिंसिपल नीलम कुमारी, प्रिंसिपल मीना मेहता व प्रिंसिपल शविंदर सेठी ने व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।