{"_id":"5a943cbf4f1c1b8e238baea9","slug":"81519664319-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक बेटे को बचाने के लिए मैदान में उतरे पूर्व कैबिनेट मंत्री हैनरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक बेटे को बचाने के लिए मैदान में उतरे पूर्व कैबिनेट मंत्री हैनरी
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक बेटे को बचाने के लिए उतरे पूर्व कैबिनेट मंत्री
निगम मुलाजिमों की हड़ताल को करवाया खत्म
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हेनरी को अपने विधायक बेटे बावा हेनरी को बचाने के लिए मैदान में उतरना ही पड़ा। सफाई कर्मचारियों के अलावा विभिन्न विभागों के मुलाजिम सोमवार को हड़ताल पर बैठ गए थे। मुलाजिम इस बात से नाराज थे कि उन्हें जनवरी का वेतन अब तक नहीं मिला। वहीं उनके साथ विधायकों ने अभद्र व्यवहार किया था।
निगम मुलाजिमों ने सोमवार सुबह से पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल की अध्यक्षता में हड़ताल शुरू की। इसे खत्म करवाने के लिए पूर्व मंत्री अवतार हेनरी पहुंचे। उनके साथ मेयर जगदीश राजा और डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी भी थे। हेनरी ने कहा कि उनके बेटे और बाकी विधायकों की मंशा गलत नहीं थी। कुछ मुलाजिमों ने उनसे सही ढंग से बात नहीं की, जिससे वह अपना आपा खो बैठे थे। उन्होंने कहा कि अब वह खुद चल कर आ गए हैं, भविष्य में दोबारा आप लोगों को ऐसा सुनने को नहीं मिलेगा। हेनरी ने मेयर से कहा कि हर माह समय से सैलरी जारी कर दिया करो, जिससे इन्हें धरना न देना पड़े। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज के साथ उनका पूरा प्यार और सहयोग है। इसके बाद मेयर ने वेतन के लिए 9 करोड़ रुपये रिलीज करने का एलान किया और मौके पर 7 करोड़ रुपये का चेक मुलाजिम नेता चंदन ग्रेवाल को सौंपा। इसके बाद यूनियन प्रधान चंदन ग्रेवाल ने हड़ताल और विधायकों के मुद्दे को खत्म करने का एलान कर दिया।