{"_id":"5a1d90734f1c1b69678beaf6","slug":"71511886963-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो मजदूरो की मौत, एक गंभीर जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो मजदूरो की मौत, एक गंभीर जख्मी
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत, एकजख्मी
कोटइसेखां से काम कर देर रात लौट रहे थे जीरा
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
जीरा-कोटइसेखां राजमार्ग स्थित गांव सुखेवाला के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो मजदूरों की मौत हो गई और एक जख्मी हो गया। हालत गंभीर देखकर जीरा के सरकारी अस्पताल से उसे मोगा रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह घटना सोमवार देर रात लगभग दस बजे हुई। मोटरसाइकिल सवार सुरजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, कृष्ण लाल पुत्र भगवान दास, सुखमंदर सिंह पुत्र करतार सिंह वासी जीरा कोटइसेखां से कामकाज कर जीरा लौट रहे थे। गांव सुखेवाला के नजदीक पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुरजीत सिंह व सुखमंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और कृष्ण लाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जीरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देख उसे मोगा अस्पताल रेफर कर दिया। थाना जीरा पुलिस ने घायल मजदूर कृष्ण के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।