{"_id":"5ccc7419bdec2207903d47d6","slug":"61556902937-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील-सीएमआई के विवाद में रेल अधिकारी व बार ऐसोसिएशन आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील-सीएमआई के विवाद में रेल अधिकारी व बार ऐसोसिएशन आमने-सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकील-सीएमआई के विवाद में रेल अधिकारी व बार एसोसिएशन आमने-सामने
वकील का आरोप मीणा ने किया उसके साथ दुर्व्यवहार
मीणा का आरोप वकील के पास नहीं थी टिकट
दोनों के खिलाफ जीआरपी थाना पहुंची शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। रेलवे स्टेशन कैंट पर वकील हिमांशु नैय्यर और वाणिज्य निरीक्षक (सीएमआई) जेपी मीणा के विवाद में बार ऐसोसिएशन और रेल अधिकारी आमने-सामने हो गए हैं। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ जीआरपी को शिकायत दी है।
एडवोकेट हिमांशु नैय्यर का कहना है कि वह अपने पिता प्रदीप नैय्यर के स्टेशन स्थित स्टाल पर गया था। उसके पिता ह्रदय रोग से पीड़ित हैं, उनसे मिलने गया था। हालांकि उन्होंने प्लेटफार्म पर जाने से पहले प्लेटफार्म टिकट लिया था, इसी बीच अपनी टीम के साथ पहुंचे सीएमआई जेपी मीणा ने उनके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया, जिससे उनको शारीरिक व मानसिक आघात पहुंचा है। इस संबंध में उसने बार ऐसोसिएशन को शिकायत दी है।
दूसरी तरफ, सीएमआई मीणा का कहना है कि वह अपने सीनियर अधिकारियों के आदेश पर छावनी रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण किया था। वेरका मिल्क स्टाल पर हिमांशु नैय्यर बिक्री कर रहा था, हिमांशु से चिकित्सा प्रमाण पत्र और पहचान पत्र दिखाने को कहा, जो नहीं दिखा सके। न ही उनके पास प्लेटफार्म टिकट था। हिमांशु ने उसके साथ धक्कामुक्की की।
विज्ञापन
उधर, सीनियर डीसीएम विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि उसने मीणा को चेकिंग के आदेश दिए थे। मीणा के साथ दुर्व्यवहार करने वाले वकील नैय्यर के खिलाफ जीआरपी को शिकायत दी है। इसके अलावा वकील नैय्यर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आरपीएफ को मेमों दे दी है।