फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सुखबीर बादल ने दाखिल किया नामांकन पत्र

सुखबीर बादल ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Fri, 26 Apr 2019 10:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
सुखबीर बादल ने दाखिल किया नामांकन पत्र
रोड शो निकालने के बाद सुखबीर ने भरा नामांकन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। शिअद (ब) के अध्यक्ष और फिरोजपुर से प्रत्याशी सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र डीसी कम चुनाव अधिकारी चंद्र गैंद को सौंपा। इस मौके पर उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल, पूर्व सिंचाई मंत्री जनमेजा सिंह सेखों और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा उपस्थित थे।

सुखबीर और हरसिमरत अमृतसर से सुबह पौने ग्यारह बजे फिरोजपुर पहुंचे। उसके बाद उन्होंने पूर्व सिंचाई मंत्री जनमेजा सिंह सेखों के निवास स्थान से रोड शो शुरू किया और नामांकन पत्र भरने डीसी दफ्तर पहुंचे। दोपहर 12 बजे सुखबीर चुनाव अधिकारी के रूम में पहुंचे। 12 बज कर एक मिनट पर उन्होंने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी को सौंपा। इस मौके पर जगमीत सिंह बराड़, भाजपा के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नु के अलावा अन्य नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन






फोटो संख्या-26एफजेडआरपी01 जे व 03जे ए
कैप्शन--फिरोजपुर में शिअद (ब) के प्रत्याशी सुखबीर सिंह बादल नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी को सौंपते हुए और साथ में खड़ी हरसिमरत कौर बादल।
फोटो संख्या-26एफजेडआरपी02जे
कैप्शन--फिरोजपुर में रोड शौ के दौरान सुखबीर बादल लोगों के साथ हाथ मिलाते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed