फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   हमेशा बदले व झूठ की राजनीति करती आई है कांग्रेस : बादल

हमेशा बदले व झूठ की राजनीति करती आई है कांग्रेस : बादल

Sat, 23 Mar 2019 10:35 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
हमेशा बदले व झूठ की राजनीति करती आई है कांग्रेस : बादल
हमेशा बदले और झूठ की राजनीति करती आई है कांग्रेस : बादल
विज्ञापन

मुक्तसर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बदले और झूठ की राजनीति ही की है। कैप्टन सरकार विकास करने व लोगों को सहूलियतें देने के बजाय सारा जोर शिअद के खिलाफ दुष्प्रचार करने में लगा रही है। बादल शनिवार को गांव छत्तेआणा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। वे यहां पूर्व सरपंच स्वर्गीय गुरचरन सिंह छत्तेआणा की पोती डॉ. मनजोत कौर के विवाह की खुशी में नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की शुरू से ही ये नीति रही है कि लोगों को सहूलियतें देने के बजाय उन्हें फिजूल की बातों में ही उलझाए रखा जाए। कोटकपूरा के सियासी नेता मनतार सिंह व अन्य अकाली नेताओं पर दर्ज मामलों को झूठा करार देते हुए उन्होंने कहा कि शिअद सरकार के समय हरेक पार्टी वर्कर के साथ इंसाफ होता था। उन्होंने कभी किसी पार्टी के नेता या कार्यकर्ता के खिलाफ सियासी रंजिश के चलते पर्चा दर्ज नहीं होने दिया था। इस मौके पर हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, जत्थेदार नवतेज सिंह काउणी, सुरजीत सिंह, बीबी गुरदियाल कौर मल्लन, धर्म बोर्ड गिद्दड़बाहा के हलका अध्यक्ष संदीप सिंह सन्नी ढिल्लों विशेष तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed