{"_id":"5a883b9f4f1c1b28428b5d9c","slug":"61518877599-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोटः केंद्रीय मॉडर्न जेल में हवालाती ने फंदा लगाया, ये तरीका अपनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोटः केंद्रीय मॉडर्न जेल में हवालाती ने फंदा लगाया, ये तरीका अपनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
Updated Sat, 17 Feb 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
युवक ने लगाई फांसी
- फोटो : फाइल फोटो
फरीदकोट में केंद्रीय मॉडर्न जेल में एक हवालाती ने शनिवार सुबह बैरक के बाथरूम की ग्रिल के साथ कपड़े से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक हवालाती की पहचान फरीदकोट के मोहल्ला जानियां निवासी राहुल कुमार उर्फ बंटी के रूप में हुई है। उसे 9 दिसंबर को थाना कोतवाली पुलिस ने डेढ़ साल पुराने चोरी व गैर इरादतन हत्या के केसों में गिरफ्तार किया था।
इन केसों की वजह से मानसिक रूप से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह करीब सवा छह बजे जेल के ए ब्लाक की बैरक नंबर 5 का एक कैदी बाथरूम गया था। उसने देखा उसकी बैरक में ही बंद हवालाती राहुल कुमार बंटी ग्रिल के साथ लटक रहा है। कैदी ने तुरंतसाथी कैदियों को बताया और उनके शोर मचाने पर जेल प्रशासन हरकत में आ गया।
जेल के डिप्टी अधीक्षक इकबाल सिंह बराड़, जेल अस्पताल के डॉ. दविंदर सिंह बराड़ को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। जांच करने के बाद डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। डिप्टी अधीक्षक बराड़ ने बताया कि जेल प्रशासन ने मृतक हवालाती के शव को कब्जे में लेकर गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है, जहां जेएमआईसी सुरेश कुमार की निगरानी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा।