{"_id":"5f4f932b8ebc3e543d32ade7","slug":"60-thousand-liters-liquor-caught-in-ferozepur-firozpur-news-pkl3865501175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतलुज दरिया के अंदरूनी इलाकों में छापे, 60 हजार लीटर कच्ची दारू पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतलुज दरिया के अंदरूनी इलाकों में छापे, 60 हजार लीटर कच्ची दारू पकड़ी
विज्ञापन
फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव अलीके से गुजर रहे सतलुज दरिया से पकड़ी कच्ची दारू बनाने का सामान दिखा?
- फोटो : FIROZPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिवीजन के आबकारी विभाग ने बुधवार को सीमावर्ती गांव अलीके के साथ बहते सतलुज दरिया के अंदरूनी इलाकों में छापे मारे। इस दौरान 60,000 लीटर कच्ची दारू और छह सौ शराब की बोतलें पकड़ी गईं। साथ ही शराब को स्टोर करने के लिए इस्तेमाल होने वाली 25 तिरपालें और अन्य बर्तन भी जब्त किए गए।
डिप्टी कमिश्नर एक्साइज जेएस बराड़ ने बताया कि पंजाब में जहरीली शराब पीने से सैकड़ों लोगों की मौत के बाद विभाग कच्ची दारू तैयार करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त हो गया है। सतलुज दरिया के टापुओं पर छापामारी कर कच्ची दारू बनाने वालों की धरपकड़ की जा रही है। बुधवार को ईटीओ कर्मबीर सिंह माहला की अगुवाई में इंस्पेक्टर सुखवंत सिंह व उनकी टीम ने सतलुज दरिया के अंदरूनी इलाकों में जाकर छापे मारे। इस कार्रवाई में बड़ी तादाद में कच्ची दारू व अवैध शराब की बोतलें, तिरपालें व अन्य सामान जब्त किया गया।
उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से लगातार अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। बड़ी मात्रा में लाहन, अवैध शराब, भट्ठियां जब्त करके नष्ट करवाई जा चुकी हैं। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जा चुकी है।